फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   One and a half lakh rupees were defrauded in the name of land speculation

Varanasi News: जमीन के सट्टे के नाम पर डेढ़ लाख की ठगी, विरोध करने पर 15 लाख मांगे

Fri, 10 Jul 2026 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
One and a half lakh rupees were defrauded in the name of land speculation
चौबेपुर। जमीन की अदला-बदली (सट्टा) कराने के नाम पर डेढ़ लाख की ठगी का मामला सामने आया है। बाद में सट्टा निरस्त करने के लिए 15 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग भी की गई। पीड़ित की शिकायत पर चौबेपुर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। मोकलपुर निवासी सुशांत कुमार सिंह ने पुलिस को बताया कि उनकी पुश्तैनी जमीन है। मां के इलाज के लिए दो लाख रुपये की जरूरत थी। गोबरहा गांव के प्रधान पति राजेश यादव और उनके भाई धीरज यादव ने जमीन का सट्टा कराने का प्रस्ताव दिया। भरोसा दिलाया कि सट्टा कराने पर दो लाख रुपये मिल जाएंगे। पीड़ित के अनुसार, 25 मार्च 2026 को 95 लाख की 52 बिस्वा जमीन का सट्टा कराया गया। सट्टे के एवज में आरोपियों ने केवल 48 हजार रुपये यूपीआई और 2 हजार रुपये नकद, कुल 50 हजार रुपयेदिए। शेष रकम के लिए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, मुस्तफाबाद शाखा का एक चेक दिया गया, लेकिन वह चेक नहीं मिला और न ही पैसा मिला। आरोप है कि शेष रुपये की मांग की गई तो आरोपी टालमटोल करते रहे। बाद में सट्टा निरस्त कराने की बात कहने पर 15 लाख रुपये की मांग की गई। विरोध करने पर हत्या कर शव फेंकने और जमीन पर कब्जा करने की धमकी दी। थाना प्रभारी वीरेंद्र सोनकर ने बताया कि जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article