फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   One and a half lakh fishes will be released in Ganga to pollution free in Varanasi

गंगा को प्रदूषण मुक्त कराने का संकल्प: वाराणसी में गंगा में छोड़ी जाएंगी सवा लाख मछलियां, 12 जिलों में 15 लाख मछलियां छोड़ी जाएंगी

Tue, 05 Oct 2021 12:51 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 05 Oct 2021 12:51 PM IST
विज्ञापन
One and a half lakh fishes will be released in Ganga to pollution free in Varanasi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में गंगा को प्रदूषण मुक्त करने के लिए आठ अक्तूबर को अस्सी घाट से सवा लाख मछलियां गंगा में छोड़ी जाएंगी। जिसके लिए राष्ट्रीय मत्स्यिकी विकास बोर्ड हैदराबाद और मत्स्य विभाग की सहमति बन गई है।

विज्ञापन


मत्स्य विभाग के उपनिदेशक एनएस रहमानी ने बताया कि गंगा में प्रदूषण को नियंत्रित करने और नदी का इको सिस्टम बरकरार रखने के लिए रिवर रैंचिंग के तहत प्रदेश के 12 जिलों में 15 लाख मछलियां छोड़ने की योजना है। इसमें वाराणसी मंडल के गाजीपुर और वाराणसी जिले में ढाई लाख मछलियों को आठ अक्तूबर को छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


इसमें अस्सी घाट से सवा लाख (1.25) मछलियां छोड़ी जाएंगी। इसके लिए भारतीय मेजर कार्प की रोहू, कतला और नैन तीन प्रजाति की मछलियों के बच्चों को गाजीपुर के सैदपुर और बनारस के कृष्णदत्त गांव की हैचरी में तैयार किया गया है। जिनकी लंबाई 80 मीली मीटर तक हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed