{"_id":"57251ace4f1c1b1637a91a35","slug":"once-again-on-the-train-chaiyam-chaiyam-provide-happy","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक बार फिर ट्रेन पर ‘छैयां-छैयां’ कराएंगे ‘सुखी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक बार फिर ट्रेन पर ‘छैयां-छैयां’ कराएंगे ‘सुखी’
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 01 May 2016 02:21 AM IST
विज्ञापन
पार्श्वगायक सुखविंदर सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रसिद्ध पार्श्वगायक सुखी उर्फ सुखविंदर सिंह एक बार फिर ट्रेन पर ‘छैयां-छैयां’ कराते नजर आएंगे। अंतर बस इतना होगा कि इस बार शाहरुख और मलाइका अरोड़ा की जगह शाहिद और कंगना रानावत होंगी। ‘रंगून’ फिल्म का एक पूरा गाना ट्रेन पर शूट हुआ है जिसे सुखविंदर सिंह ने अपनी आवाज दी है। पार्श्वगायकी के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार सहित कई अवार्ड पा चुके सुखविंदर सिंह ने शनिवार को बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री हवाईअड्डे पर विशेष बातचीत के दौरान यह बात कही। वह मध्यप्रदेश सरकार द्वारा रविवार से सिंगरौली में आयोजित संगीत समारोह में शिरकत करने जा रहे थे। उन्होंने बताया कि मुंबई से लगभग 63 कलाकार उस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
उन्होंने बताया कि वह एआर रहमान के साथ ‘रुक्मिणी-रुक्मिणी’ की तर्ज पर एक गाना रिकॉर्ड कर रहे हैं। साथ ही ‘सरबजीत’, ‘प्रणाम’ सहित कई फिल्मों में अपनी आवाज दी है। सुखी ने कहा कि उनको जबलपुर होकर जाना था पर वह अपनी जिद पर वाराणसी होते हुए सिंगरौली जाएंगे। उन्होंने अपने कंधे पर टंगे स्टाइलिश बैग की ओर इशारा करते हुए कहा कि इसमें कोई धन दौलत नही बल्कि बाबा विश्वनाथ हैं। बैग खोल कर दिखाया तो उसमें भगवान शंकर की सुंदर तस्वीर रखी थी।
उन्होंने कहा कि शिव उनकी सांस में बसे हैं। सुखविंदर सिंह ने कहा कि सितंबर से वह एक रियलिटी शो में भी नजर आएंगे। जब उनसे यह पूछा गया कि कोरियोग्राफर सरोज खान द्वारा रियलिटी शो में बेईमानी की बात कही गई तो सुखविंदर ने कहा कि 15 साल से वह शो कर रही हैं। जिस कुर्सी पर वह बैठती हैं अगर उसके नीचे बेईमानी हो रही है तो उन्हें कुर्सी छोड़ देनी चाहिए। उसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए थी।