{"_id":"5bd33e07bdec22697e538f0e","slug":"once-again-cm-yogi-will-visit-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक बार फिर काशी आ रहे सीएम योगी, आगमन से पहले अलर्ट मोड में प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक बार फिर काशी आ रहे सीएम योगी, आगमन से पहले अलर्ट मोड में प्रशासन
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sat, 27 Oct 2018 01:13 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा के लिए 28 अक्तूबर को वाराणसी आएंगे। इस दौरान वे कई परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे। इसके बाद आयुक्त सभागार में अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। प्रवासी भारतीय सम्मलेन की तैयारियों की भी जानकारी लेंगे। देर शाम सीएम योगी लखनऊ रवाना हो जाएंगे।
उधर, मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना के बाद प्रशासनिक महकमा अलर्ट हो गया है। 31 अक्तूबर तक पूरी होने वाली परियोजनाओं की रिपोर्ट जिला प्रशासन ने तलब की है। रिंग रोड, बाबतपुर फोरलेन, महिला अस्पताल के नए भवन, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट सहित कई परियोजनाएं अब भी अधूरी पड़ी है। हालांकि प्रशासन का दावा है कि रिंग रोड, बाबतपुर फोरलेन और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का ट्रायल शुरू कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री की पिछली कई समीक्षा बैठकों में परियोजनाओं को पूरा नहीं कर पाने अधिकारी उनके सामने सकारात्मक तस्वीर रखने की जुगत में हैं। दीनापुर और गोइठहां सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का ट्रायल शुरू करा दिया गया है। हालांकि सीवेज कनेक्शन नहीं होने से ज्यादातर क्षेत्रों को इसका लाभ अभी नहीं मिल पाएगा।
विज्ञापन
इसके अलावा शहर की कई सड़कों को दुरुस्त करने का निर्देश भी दिया गया है। मुख्यमंत्री कई परियोजनाओं का निरीक्षण भी कर सकते हैं। ऐसे में परियोजनाओं को मौके पर दुरुस्त दिखाने का भी प्रयास जारी है। उधर, जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह का कहना है कि मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी विभागों से उनकी रिपोर्ट मांगी गई है।

सप्ताह में एक दिन वार्ड में निरीक्षण करेंगे अधिकारी
सफाई व्यवस्था और पॉलिथीन को लेकर मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने जिलाधिकारी व नगर आयुक्त को पत्र लिखकर वार्ड वार नियुक्त अधिकारियों से सप्ताह में कम से कम एक दिन औचक निरीक्षण करने का निर्देश दिया। इसके अलावा अपर जिला अधिकारी नगर ने नगर मजिस्ट्रेट और अपर नगर मजिस्ट्रेट को प्लास्टिक की थैलियों पर प्रतिबंध का अनुपालन कराने के लिए सप्ताह में एक दिन अभियान चलाने का निर्देश दिया है।