फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Once again chaos in BHU campus

बीएचयू फिर से अशांत, हॉस्टल के छात्रों ने आधी रात बाद मचाया तांडव, हर ओर दहशत

Wed, 09 May 2018 11:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 09 May 2018 11:00 AM IST
विज्ञापन
Once again chaos in BHU campus
बीएचयू कैंपस के बाहर फोर्स - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू में एक बार फिर बवाल हो गया। बिड़ला और एलबीएस हॉस्टल के छात्रों के बीच मंगलवार की आधी रात बाद अचानक ही पथराव शुरू हो गया। इस दौरान छात्रों ने एक-दूसरे के हॉस्टल पर पेट्रोल बम और देशी बम फेंके। पथराव में दो छात्र सहितति चार घायल हो गए। जिन्हें ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया।
विज्ञापन


प्रॉक्टोरियल बोर्ड की सूचना पर पहुंची लंका पुलिस ने लाऊड हेलर के जरिये छात्रों को कानून चेतावनी दी। पुलिस स्थिति को सामान्य करने के प्रयास में जुटी। 

घटनास्थल पर पुलिस के पहुंचने के एक घंटे बाद चीफ प्रॉक्टर रोयाना सिंह पहुंची। घटना का कारण दोनों हॉस्टल के छात्रों के बीच वर्चस्व की लड़ाई बताई जा रही है। भोर में करीब चार बजे माहौल सामान्य हुआ। 
विज्ञापन


बिड़ला और एलबीएस का माहौल मंगलवार की आधी रात तक सामान्य था। रात 12:40 बजे के लगभग अचानक ही पथराव शुरू हो गया और पेट्रोल बम फेंके जाने लगे। इस बीच कुछ देशी बम भी फेंके गए तो धमाके सुन कर प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने सूचना लंका थाने को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंका इंस्पेक्टर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तो पथराव कर रहे छात्र छिप गए लेकिन पथराव जारी रहा। मामले की गंभीरता को देखते हुए कई थानों की पुलिस, पीएसी और क्यूआरटी बीएचयू पहुंची।  बुधवार सुबह कैंपस में दहशत का माहौल है। तनाव के मद्देनजर कैंपस में पुलिस फोर्स तैनात है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed