{"_id":"61d1f6f1abcc8f405c5980a3","slug":"on-this-side-of-the-ganges-or-on-the-other-side-the-enthusiasm-shown-everywhere-is-immense-varanasi-news-vns631396267","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा के इस पार या उस पार, हर जगह दिखा उत्साह अपार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा के इस पार या उस पार, हर जगह दिखा उत्साह अपार
विज्ञापन
शहर में नए साल का दूसरा दिन भी खुशियों, नए सपनों, उम्मीदों और उल्लास के नाम रहा। शनिवार की तरह ही रविवार को भी मंदिरों में दर्शन-पूजन के बाद गंगा घाट लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। गंगा की मौजों पर तैरती नावों के साथ उड़ान भरते मेहमान परिंदे को देखकर हर कोई उत्साहित हो रहा था। रेत पर लोगों ने घुड़सवारी का आनंद उठाया तो शाम को डूबते सूरज के साथ गंगा आरती में शामिल होकर इस लम्हे को अपनी यादों में हमेशा के लिए बसाया भी।
सारनाथ सहित पिकनिक स्पॉट पर रही भीड़
नए साल के दूसरे दिन सारनाथ स्थित मूल गंध कूटी विहार, संग्रहालय, तिब्बती मंदिर सहित अन्य स्मारकों में भी लोग केक लेकर नए साल का जश्न मनाने पहुंचे। इस दौरान अस्थायी दुकानों पर खिलौने, जूट बैग, आर्टिफिशियल ज्वैलरी सहित खानपान के स्टॉलों पर भी भीड़ रहीं। सारनाथ घूमने आए कई लोगों ने सारंगनाथ महादेव के भी दर्शन किए।
गिरजाघरों में हुई विशेष प्रार्थना (फोटो)
नए साल के पहले रविवार को गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना हुई। जहां महागिरजाघर में फादर यूजीन जोसेफ से प्रार्थना कराई, वहीं लाल चर्च में पादरी संजय दान ने बाइबिल का पाठ कराने के साथ प्रभु यीशु की प्रार्थना कराई। दोपहर बाद चर्च में प्रभु भोज का आयोजन किया गया। गोदौलिया स्थित सेंट थॉमस चर्च में प्रभु यीशु के जन्म दिवस के बाद दूसरे रविवार को धूमधाम से मनाया गया। जिसमें पादरी न्यूटन स्टीवंस ने प्रार्थना कराई।
विज्ञापन
दिव्यांगों से संग मनाया ख्रीस्त व नववर्ष उत्सव(फोटो)
नए साल के अवसर पर वाराणसी धर्मप्रांत ने ख्रीस्त व नववर्ष उत्सव का आयोजन किया। बरेका स्थित सेंट जान्स स्कूल प्रांगण में हुए कार्यक्रम में विशिष्ट बच्चों ने नृत्य, गायन, नाट्य व खेलों में प्रतिभा दिखाई। मुख्य अतिथि बिशप यूजीन ने कहा कि हमें विशिष्ट प्रतिभावान बच्चों को समाज के साथ जोड़ने व उनका हौसला बढ़ाने में अपना योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम में 50 बच्चों को छात्रवृत्ति प्रदान की गई। इस दौरान राजकीय बाल सुधार गृह के बच्चों ने भी हिस्सा लिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी प्रदीप कुमार, फादर फिलिप, फादर हेनरी आदि मौजूद रहे।