फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   On the sixth day of Navratri in Varanasi Sri Sri Gita Society engaged in gau seva

वाराणसी: नवरात्रि के षष्ठम दिवस पर श्री श्री गीता सोसाइटी ने की गौ सेवा, निःस्वार्थ सेवा का दिया संदेश

Fri, 16 Oct 2026 11:32 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: किशन चौबे Updated Fri, 16 Oct 2026 11:32 PM IST
सार

नवरात्रि के षष्ठम दिवस पर मां कात्यायनी की आराधना के अवसर पर श्री श्री गीता सोसाइटी, वाराणसी की ओर से नौ दिवसीय ‘नर-नारायण सेवा अभियान’ के तहत गौ सेवा की गई। स्वामी त्रिगुणातीतनन्द पुरी के मार्गदर्शन में हुए आयोजन का उद्देश्य समाज में प्रेम, करुणा, आध्यात्मिक जागरण और निःस्वार्थ सेवा की भावना को बढ़ावा देना है।

विज्ञापन
On the sixth day of Navratri in Varanasi Sri Sri Gita Society engaged in gau seva
वाराणसी, श्री श्री गीता सोसाइटी, गौ सेवा, नवरात्रि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवरात्रि के षष्ठम दिवस पर मां कात्यायनी की आराधना के अवसर पर श्री श्री गीता सोसाइटी की ओर से नौ दिवसीय ‘नर-नारायण सेवा अभियान’ के तहत गौ सेवा का आयोजन किया गया। स्वामी त्रिगुणातीतनन्द पुरी के मार्गदर्शन में संचालित अभियान का उद्देश्य समाज में प्रेम, करुणा, आध्यात्मिक जागरण और निःस्वार्थ सेवा की भावना को बढ़ावा देना है।

विज्ञापन


सोसाइटी की ओर से कहा गया कि सेवा केवल धार्मिक अनुष्ठान तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरतमंदों और प्रत्येक जीव के प्रति संवेदना एवं करुणा का भाव रखना भी आध्यात्मिकता का महत्वपूर्ण हिस्सा है। गौ सेवा के माध्यम से इसी सेवा भावना को समाज तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन

 

Trending Videos

सेवा को बताया मौन प्रार्थना
सोसाइटी के अनुसार, सेवा ऐसी मौन प्रार्थना है, जो किसी एक मंदिर तक सीमित नहीं रहती, बल्कि प्रेम, करुणा और सहारे की जरूरत रखने वाले हर हृदय तक पहुंचती है। संस्था का मानना है कि सच्ची आध्यात्मिकता पूजा-अर्चना के साथ प्रत्येक जीव के प्रति संवेदना और सेवा के भाव में प्रकट होती है।

नौ दिवसीय ‘नर-नारायण सेवा अभियान’ के माध्यम से सोसाइटी की ओर से सेवा और मानवीय संवेदनाओं को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed