{"_id":"610d8d068ebc3e88da6ce88e","slug":"on-the-pretext-of-cleaning-utensils-the-assailants-blew-up-the-ornaments-varanasi-news-vns604665899","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्तन साफ करने के बहाने उचक्कों ने उड़ाए गहने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्तन साफ करने के बहाने उचक्कों ने उड़ाए गहने
विज्ञापन
भीटी के बजरंग नगर कालोनी में शुक्रवार दोपहर दो उचक्कों ने बर्तन साफ करने के बहाने ट्रेवेल एजेंसी संचालक की पत्नी के जेवर पार कर दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पास में लगे सीसी कैमरे को खंगाला तो उचक्के कैद हुए।
चंदौली के बबुरी निवासी अखिलेश पाठक ट्रेवेल एजेंसी चलाते हैं और भीटी के बजरंग नगर कालोनी में मकान बनवाकर सपरिवार रहते हैं। दोपहर के समय काम के सिलसिले में अखिलेश बाहर गए थे और परिवार में सिर्फ पिता, पत्नी और बच्चे थे। दोपहर 12 बजे के बाद बाइक सवार दो युवक अखिलेश के घर पहुंचे और अखिलेश की पत्नी अर्चना से कहा कि हम कंपनी से आए हैं और बर्तन साफ करते हैं। दोनों की बातों पर विश्वास करके अर्चना ने घर में रखे पीतल के बर्तन, चांदी की गणेश प्रतिमा साफ करने को दिया।
सफाई के बाद दोनों युवकों ने कहा कि सोने का कोई जेवर है तो वह भी ले आईए, साफ हो जाएगा। दोनों की बातों पर विश्वास करके अर्चना ने अंगूठी और सोने की चेन लाकर दे दिया। दोनों ने गर्म पानी लाने के लिए अर्चना को घर के अंदर भेजा और इसी बीच सोने के जेवर लेकर भाग निकले। इस दौरान घर के बच्चे अंदर पढ़ाई कर रहे थे। पति अखिलेश के घर पहुंचने पर पत्नी अर्चना ने आपबीती सुनाई। पीड़ित पति ने रामनगर थाने में तहरीर दी तो पहुंची पुलिस ने आसपास सीसी कैमरों को खंगाला तो दोनों युवकों की तस्वीर सामने आई है।