फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   On the occasion of Vijayadashami festival, the Goldsmith Kshatriya Committee worshipped the weapons and pledge

Varanasi: विजयादशमी पर्व पर स्वर्णकार क्षत्रिय कमेटी ने शस्त्र पूजन कर लिया राष्ट्र रक्षा का संकल्प

Sat, 12 Oct 2024 02:32 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 12 Oct 2024 02:32 PM IST
सार

विजयदशमी पर्व पर वाराणसी में स्वर्णकार क्षत्रिय कमेटी के सदस्यों ने शस्त्र पूजन कर माता से आशीर्वाद मांगा। इस दौरान विधि पूर्वक पूजा की गई और तिलक लगा राष्ट्र रक्षा का संकल्प लिया गया।

विज्ञापन
On the occasion of Vijayadashami festival, the Goldsmith Kshatriya Committee worshipped the weapons and pledge
स्वर्णकार क्षत्रिय कमेटी ने शस्त्र पूजन किया - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

वाराणसी में स्वर्णकार क्षत्रिय कमेटी ने शस्त्र पूजन किया। इस दौरान राष्ट्र के शहीदों को नमन कर भारत माता की जय के नारे लगाए। आपको बता दें कि अधर्म पर धर्म के महाप्रतीक पर्व के रूप में हम विजयादशमी का पर्व मनाते हैं। काशी में स्वर्णकारों ने देवी की आराधना कर शस्त्र का पूजन किया।

विज्ञापन


समारोह के अंत में विगत एक साल में देश की सुरक्षा में प्राणों का न्योछावर करने वाले शहीदों को नमन करते हुए भारत माता की जय का उद्घोष किया। शनिवार को नवापुरा दारानगर स्थित नंद कटरा पर स्वर्णकार क्षत्रिय कमेटी परिवार ने हर्षोल्लास के साथ मां महिषासुर मर्दिनी की बड़ी प्रतिमा के समक्ष "शस्त्र पूजन" का आयोजन किया।
विज्ञापन





आपको बता दें कि इस दौरान कमेटी से जुड़े सभी सदस्य मौजूद रहे। सभी ने माता का पूजन किया और कहा कि भगवान श्रीराम ने रावण पर विजय प्राप्त करने के लिए मां दुर्गा की आराधना की थी और साथ ही शस्त्र का पूजन भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा तभी से सनातन धर्म के लोग क्रोध पर क्षमा, अज्ञानता पर ज्ञान, बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य का महा विजय पर्व दशहरा हर्षोल्लाह के साथ मनाते चले आ रहे हैं। इसी परिप्रेक्ष्य में मंगलवार को विजयदशमी के दिन सन् 1954 से चली आ रही "शस्त्र पूजन" की परंपरा का निर्वहन कमेटी परिवार ने किया।

कार्यक्रम में स्वर्णकार समाज परिवार के सैकड़ो संख्या में लोग शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed