फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   On the lines of Durgakund, nine religious ponds of the city will be beautified

Varanasi News: दुर्गाकुंड की तर्ज पर शहर के नौ धार्मिक कुंडों का होगा सुंदरीकरण

Wed, 29 Jan 2025 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
On the lines of Durgakund, nine religious ponds of the city will be beautified
वाराणसी। दुर्गाकुंड की तर्ज पर शहर के नौ धार्मिक कुंडों का सुंदरीकरण कार्य कराया जाएगा। नगर निगम सीएसआर फंड की मदद से इन कुंडों को संवारेगा। इसके लिए पीएमओ से आई टीम ने निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने बताया कि शहर के कुंडों के बेहतर विकास के लिए काम किया जा रहा है। इसके लिए सीएसआर फंड से काम कराया जाएगा। दुर्गाकुंड की तर्ज पर नौ धार्मिक कुंडों को सुंदर बनाया जाएगा। शंकुलधारा, लक्ष्मीकुंड, पितृकुंड, पिशाचमोचन कुंड, मंदाकिनी कुंड, ईश्वरगंगी, रामकुंड, सूरजकुंड में सैबर तकनीक अपनाई जाएगी।
विज्ञापन

दुर्गाकुंड में आयरिश वैज्ञानिक की मदद से सैबर तकनीक को इंस्टाल किया जाएगा। इस पर वैल्सपन कंपनी ने काम शुरू कर दिया है। वैल्सपन के राहुल जैन ने बताया कि फरवरी में इसे चालू कर दिया जाएगा। इसमें सैबर तकनीक का सहारा लिया जाएगा। इसमें मछलियों की मात्रा अधिक है। इसके लिए आक्सीजन लेवन मेंटेन करने के साथ सुंदरीकरण होगा। फव्वारे और लाइटिंग के अलावा यहां दीवारों पर पेंटिंग कराई जाएगी। इसमें मशीनों के जरिये पानी को साफ किया जा रहा है। इसके बाद इसका रोटेशन बनाने के लिए उपकरण भी लगाए जाएंगे। इससे कुंड में आक्सीजन लेवल मेंटेन रहेगा। पानी की बदबू समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article