फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   On the lines of Delhi's Mohalla Clinic, 24 PHCs will open in all the five zones

जोन में खुलेंगे स्वास्थ्य केंद्र

Tue, 24 Aug 2021 01:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
On the lines of Delhi's Mohalla Clinic, 24 PHCs will open in all the five zones
दिल्ली के मोहल्ला क्लिनिक की तर्ज पर पांचों जोन में खुलेंगे 24 पीएचसी
विज्ञापन

नगर निगम ने 20 स्थानों का किया चयन, बाकी चार के लिए तलाश जारी
अमर उजाला ब्यूरो
वाराणसी। दिल्ली केमोहल्ला क्लिनिक की तर्ज पर नगर निगम सीमा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) खोले जाएंगे। इसके तहत निगम के सभी पांचों जोन में 24 पीएचसी बनाए जाएंगे। प्रत्येक जोन में चार से पांच पीएचसी खुलेंगे। 24 में से 20 पीएचसी के लिए स्थान का चयन कर लिया गया है। जबकि चार स्थानों के लिए अभी जमीन की तलाश जारी है। इनमें मदनपुरा, अशफाक नगर, बेनिया और सदर बाजार क्षेत्र हैं। जहां के लिए अभी जमीन उपलब्ध नहीं हो पाई है।
नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. एनपी सिंह ने बताया कि पीएचसी खोलने के लिए स्वास्थ्य विभाग की मदद ली जाएगी। डॉक्टरों की तैनाती और पैरा मेडिकल स्टाफ की जरूरतें स्वास्थ्य विभाग पूरा कराएगा। इसके अलावा शासन से बजट एलाट होगा। पीएचसी में स्वास्थ्य से जुड़ी हर प्रकार की सुविधाएं मौजूद होंगी। इसका लाभ यहां के नागरिकों को मिलेगा। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि नगर निगम की ओर से प्रस्ताव आया है। इसे शासन को भेजा गया है। वहां से निर्देश मिलने के बाद आगे का कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

डिलिवरी से लेकर इमरजेंसी तक की होगी सुविधा
नगर निगम की जमीन पर खुलने वाली पीएचसी में डिलिवरी से लेकर इमरजेंसी तक की सुविधा होगी। इससे शहरी लोगों को उनके मोहल्ले में ही स्वास्थ्य सुविधाएं मिल जाएंगी। इससे अस्पतालों पर लोड कम होगा। इसकी देखरेख के लिए समिति बनाई जाएगी। इसमें स्थानीय पार्षदों को भी शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्थानों पर पीएचसी के लिए जमीनों का चयन
मंडुवाडीह के लिए रानीपुर स्थित मिडिल स्कूल के पास, माधोपुर के लिए रेलवे कॉलोनी के पास, लल्लापुरा के लिए सोनिया पुलिस चौकी के पास, कैंटोमेंट पीएचसी के लिए लहरतारा तिराहा स्थित प्राथमिक विद्यालय और पानी टंकी के पास, सेवा सदर केंद्र के लिए हिंदू सेवा सदन के बगल में, जैतपुरा केंद्र के लिए काशीपुरा पियरी पुलिस चौकी के पीछे। शहरी पीएचसी कोनिया के लिए आईडीएच कॉलोनी पार्क, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आदमपुर के लिए बागेश्वरी मंदिर के बगल में, राजघाट केंद्र के लिए भारद्वाजी टोला, बड़ी बाजार केंद्र के लिए बकराबाद ट्यूबवेल के बगल में, पांडेयपुर केंद्र के लिए आजमगढ़ रोड पर प्रेमचंद्र स्कूल के समीप, सिकरौल के लिए गुरुद्वारा के पास, चौकाघाट के लिए हुकुलगंज स्थित पुराने शहरी पीएचसी के पास, पहड़िया के लिए बेनीपुर साईं मंदिर के पास, अर्दली बाजार के लिए सरसौली पानी टंकी के पास, शिवपुर के लिए जेलखाना सेतु निगम के कार्यालय शिवपुर कॉलोनी, बजरडीहा के लिए हनुमान मंदिर के पास, आनंदमयी के लिए नगवां मस्जिद एवं प्राथमिक विद्यालय के पास, दुर्गाकुंड के लिए भिखारीपुर तिराहे से चुनार जाने वाले मार्ग पर, भेलूपुर के लिए बड़ी गैबी चौराहे के पास।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed