{"_id":"6aa3e6817d217cf9070d2eab","slug":"on-encroachment-in-varanasi-cp-directed-to-take-action-against-no-parking-and-breaking-red-light-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में अतिक्रमण पर सीपी की सख्ती: नो-पार्किंग और रेड लाइट तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई, खास निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में अतिक्रमण पर सीपी की सख्ती: नो-पार्किंग और रेड लाइट तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई, खास निर्देश
Fri, 11 Sep 2026 05:01 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Fri, 11 Sep 2026 05:01 PM IST
सार
वाराणसी में अतिक्रमण पर सीपी ने सख्ती की। पुलिस आयुक्त ने कहा कि अतिक्रमण, अवैध पार्किंग और यातायात नियमों के उल्लंघन पर नियमित और प्रभावी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बृहस्पतिवार को प्रमुख चौराहों, बैलिया, चांदपुर, मंडुवाडीह, बीएलडब्ल्यू समेत अन्य मार्गों और भीड़भाड़ वाले इलाकों का निरीक्षण किया। जाम, अतिक्रमण और सड़क किनारे अनियमित पार्किंग की स्थिति देखी और यातायात पुलिस को निर्धारित प्वाइंट पर मुस्तैदी से ड्यूटी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त ने कहा कि अतिक्रमण, अवैध पार्किंग और यातायात नियमों के उल्लंघन पर नियमित और प्रभावी कार्रवाई की जाए। जाम की सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचकर यातायात सामान्य कराएं। आमजन, स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और श्रद्धालुओं-पर्यटकों को सुरक्षित व सुगम आवागमन उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त ने सड़क और फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को यातायात में बड़ी बाधा बताया। स्थानीय और यातायात पुलिस को विभागों के साथ समन्वय कर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने को कहा। प्रमुख बाजारों और मार्गों पर यातायात प्रभावित करने वाले अतिक्रमण पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
नो-पार्किंग में खड़े वाहनों पर कार्रवाई
प्रमुख चौराहों और मार्गों पर अनियमित पार्किंग से होने वाली समस्या को देख नो-पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए। गलत दिशा में वाहन चलाने, रेड लाइट का उल्लंघन करने और अन्य यातायात नियम तोड़ने वालों पर भी सख्ती बरतने को कहा गया।