फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   omprakash rajbhar sayas that he will fire Brahmastra before lok sabha election

यूपी के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर का ऐलान, लोकसभा चुनाव के छह माह पहले चलाएंगे ब्रह्मास्त्र

Fri, 04 May 2018 10:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 04 May 2018 10:58 AM IST
विज्ञापन
omprakash rajbhar sayas that he will fire Brahmastra  before lok sabha election
मंत्री ओमप्रकाश राजभर - फोटो : अमर उजाला
यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री व सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने आगामी लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा गठबंधन पर कहा कि चुनाव के छह माह पूर्व हम ब्रह्मस्त्र चलाएंगे।
विज्ञापन


एक कार्यक्रम में भाग लेने वाराणसी आए मंत्री ने गुरुवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से कहा कि 27 प्रतिशत पिछड़ों के आरक्षण में तीन वर्ग बनाए जाएंगे। इसमें पिछड़ा, अति पिछड़ा और सर्वाधिक पिछड़ा होगा। 12 राज्यों में यह व्यवस्था लागू है। सुभासपा और भाजपा का गठबंधन काम करता है तो यह निश्चित तौर पर ब्रह्मास्त्र का काम करेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस ने अति पिछड़ों को छला है। अखिलेश यादव के तेलंगाना नेताओं से मुलाकात पर कहा कि कल तक अकेले जातियों को बरगलाकर लूटते थे। अब सत्ता में नहीं हैं तो सब मिलकर गरीबों को लूटने के लिए एकत्र हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन्ना प्रकरण पर कहा कि वोट बैंक को खुश करने के लिए नेता जिन्ना का नाम लेते हैं। कोलकाता मेट्रो में गले मिलने वाले युवा जोड़े की पिटाई के सवाल पर कहा कि जिन्हें गले मिलना हो वह बंद कमरे में मिलें। सार्वजनिक स्थलों पर इस प्रकार अशोभनीय प्रदर्शन न करें।

दिव्यागों को बांटे ट्राइसाइकल और व्हीलचेयर

omprakash rajbhar sayas that he will fire Brahmastra  before lok sabha election
शास्त्री घाट पर कृत्रिम अंग निर्माण एवं सहायक उपकरण वितरण - फोटो : अमर उजाला
पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की ओर से शास्त्री घाट पर कृत्रिम अंग निर्माण एवं सहायक उपकरण वितरण हुआ। इसका उद्घाटन विभाग के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने किया।

उन्होंने 100 दिव्यांगों को ट्राइ साइकल, 21 को व्हीलचेयर, 14 को कान की मशीन, 10 को छड़ी, 10 को बैसाखी, 21 को एमआर किट सहित कुल 176 लोगों को लाभ दिया गया। 

इस दौरान 10 दिव्यांगों को यूनिक डिसेबिलिटी आईडेंटेटी कार्ड दिया गया। इसके बनाने के लिए जागरूकता फैलाने को कहा। इस मौके पर नववाणी मूक बधिर विद्यालय, जीवन ज्योति विद्यालय, किरण सेंटर के दिव्यांग बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की पेश कर सभी का दिल जीत लिया।

इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण स्टाल भी खोला गया। कृत्रिम अंग निर्माण के लिए मोबाइल वर्कशाप का स्टाल लगाया गया। इसमें 35 दिव्यांगों को कृत्रिम अंग प्रदान किया गया।
80 दिव्यांगाें का पंजीकरण किया गया। कार्यक्रम की रूपरेखा विभाग के जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी राजेश कुमार मिश्र ने बताई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed