फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Omprakash Rajbhar said Yogi Baba will go to Gorakhpur, full majority government of SP alliance will be formed in the state

ओमप्रकाश राजभर बोले: यूपी को योगी नहीं योग्य मुख्यमंत्री की जरूरत, बाबा जायेंगे गोरखपुर, प्रदेश में बनेगी सपा गठबंधन की सरकार

Tue, 04 Jan 2022 08:03 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 04 Jan 2022 08:03 PM IST
सार

ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि भारत के संविधान और प्रदेश को बचाना जरूरी है। एक साल तक गलत कानून लगाकर 700 किसानों को मौत के घाट पहुंचाने वाली इस सरकार को किसान, नौजवान और बेरोजगार खोज रहा है।

विज्ञापन
Omprakash Rajbhar said Yogi Baba will go to Gorakhpur, full majority government of SP alliance will be formed in the state
वाराणसी में मोहनपुर में सम्मेलन को संबोधित करते ओमप्रकाश राजभर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में अजगरा विधानसभा के ग्रामसभा मोहनपुर में मंगलवार को कमेरा किसान वंचित पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर तथा विशिष्ट अतिथि अपना दल कमेरवादी की राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. पल्लवी पटेल रहीं।

विज्ञापन


ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि भारत के प्रथम गृहमंत्री सरदार पटेल ने 567 रियासतों को प्रेम की भाषा से एक डोर में पिरोया था। डॉ. सोनेलाल पटेल का भी सपना था कि सभी कमेरा समाज को एक डोर में रखा जाए आज उसी काम को माता कृष्णा पटेल आगे बढ़ा रही हैं।
विज्ञापन


ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि भारत के संविधान और प्रदेश को बचाना जरूरी है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी एक नंबर और दो नंबर के झूठे हैं। 15 लाख देने की बात झूठी है, पाकिस्तान से 1 के बदले 10 सिर लाने की बात, महंगाई को कंट्रोल करने की बात, रोजगार देने की बात किसानों का धन दुगना करने की बात सब झूठी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक साल तक गलत कानून लगाकर 700 किसानों को मौत के घाट पहुंचाने वाली इस सरकार को किसान, नौजवान अौर बेरोजगार खोज रहा है। यह झूठ और घोटाले की सरकार है। उन्होंने कहा कि योगी ने प्रदेश को रोगी बनाया है। योगी नही योग्य मुख्यमंत्री की जरूरत है। 90 दिन के बाद अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाऊंगा बाबाजी जी को गोरखपुर भेजूंगा।

अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाकर संविधान बचाना है। कक्षा 12 तक फ्री शिक्षा, फ्री चिकित्सा, जातिगत जनगणना, फ्री घरेलू बिजली, शराबबंदी, एकल शिक्षा नीति, किसानों को मुफ्त बिजली, छूटा पशुओं को गौशाला, छात्रवृत्ति, बच्चों को स्कूल जाना अनिवार्य किया जाएगा।

सबका साथ, समूचित विकास किया जाएगा। बिना पैसे का स्नाकोत्तर तक पढ़ाई का कानून बनाया जाएगा। समाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट लागू की जाएगी। पिछड़ी जाति के 27 प्रतिशत आरक्षण  को 52 प्रतिशत करना चाहते हैं। डॉ. पल्लवी पटेल ने कहा कि कुर्मी जाति की सबसे अधिक दुर्दशा इसी सरकार में हुई है। अति पिछड़े समाज के लोगों को अब बीजेपी से दूर रहने की जरूरत है।

कहा कि भाजपा के फूल को धूल में मिलना है 2022 में कमेरों की सरकार बनेगी। इस अवसर पर विधायक कैलाश नाथ सोनकर, प्रदेश प्रवक्ता शशिप्रताप सिंह, रमेश राजभर, राजेश पटेल, शिवशंकर पटेल, नित्यानंद पांडेय, राजेश यादव, शिवलाल यादव आदि लोग रहे। स्वागत विधायक कैलाशनाथ सोनकर, तथा संचालन प्रदेश प्रवक्ता शशिप्रताप सिंह ने किया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed