फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Omprakash Rajbhar said Time to overthrow the government that ruined farmers in Varanasi

वाराणसी में बोले ओमप्रकाश राजभर: किसानों को बर्बाद करने वाली सरकार को उखाड़ फेंकने का समय

Fri, 24 Dec 2021 10:54 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 24 Dec 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Omprakash Rajbhar said Time to overthrow the government that ruined farmers in Varanasi
सर्किट हाउस में ओमप्रकाश राजभर। - फोटो : अमर उजाला

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने शुक्रवार को वाराणसी के सर्किट हाउस में भाजपा पर निशाना साधा। अमूल प्लांट के उद्घाटन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इससे केवल गुजरातियों को फायदा होगा। दोपहर में चौबेपुर के शाहपुर में आयोजित सम्मेलन में उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसानों को बर्बाद करने वाली सरकार का समय आ गया।

विज्ञापन


ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि तीन माह बाद प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनाकर इस सरकार की विदाई कर देंगे। उन्होंने कहा कि जब मात्र 72 घंटे में सवर्ण आरक्षण को मंजूरी मिल सकती है तो फिर 52 फीसदी पिछड़ों के आरक्षण को लेकर हीलाहवाली सरकार की मानसिकता को उजागर करता है। उन्होंने महंगाई का जिक्र करते हुए कहा कि गोवंश ने फसलों को बर्बादी कर किसानों की कमर तोड़ दी है। ऐसी स्थिति में सरकार किसानों का स्वयं को हितैषी बता रही है।

विज्ञापन

मंहगाई के मुद्दे पर घेरते हुए घरेलू गैस, सरसों का तेल इत्यादि रोजमर्रा की चीजों की बढ़ती महंगाई पर उन्होंने योगी सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया। कार्यक्रम में उपस्थित सपा नेता राधाकृष्ण उर्फ संजय यादव ने विधानसभा शिवपुर के 156 गांवों का नाम एक स्वर में गिनाकर जमकर तालियां बटोरी। इस दौरान अजगरा विधायक कैलाश सोनकर, शशि प्रताप सिंह, पूर्व विधायक उदयलाल मौर्य, लालजी सोनकर, नित्यानंद पांडेय, बिजेंद्र पाल, मोहम्मद आसिफ आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed