{"_id":"5c237f95bdec22570c2f1ac7","slug":"omprakash-rajbhar-party-broken-and-new-party-formed-by-sbsp-founder-member","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राजभर की पार्टी में पड़ी फूट, नए दल ने गठन के साथ ही किया शक्ति प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजभर की पार्टी में पड़ी फूट, नए दल ने गठन के साथ ही किया शक्ति प्रदर्शन
Thu, 27 Dec 2018 11:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मऊ
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 27 Dec 2018 11:56 AM IST
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर
- फोटो : amar ujala
भाजपा पर हमेशा निशाना साधने के कारण चर्चा में रहने वाले उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी में ही फूट पड़ गई। मऊ जिले में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के संस्थापक कार्यकर्ता अपनी मूल पार्टी से टूट गए। इस धड़े ने न सिर्फ भारतीय संघर्ष समाज पार्टी का गठन किया बल्कि रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन भी किया।
नेहरू इंटर कॉलेज के परिसर में मंगलवार को राष्ट्रीय संघर्ष पार्टी का प्रथम अधिवेशन संपन्न हुआ। सम्मेलन में उमड़ी भारी को देखकर उत्साहित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मदन राजभर ने प्रदेश के केबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर पर जमकर निशाना साधा।
मदन राजभर ने कहा कि भारतीय समाज पार्टी के गठन के समय से ही मैं उसका सक्रिय कार्यकर्ता था। राजभर समाज ने ओमप्रकाश पर जो विश्वास जताया, वह हम सबकी बड़ी गलती थी। आरोप लगाया कि ओमप्रकाश ने सत्ता और पारिवारिक मोह में फंसकर संपूर्ण राजभर समाज के साथ छल किया है।
विज्ञापन
उन्होंने भाजपा के साथ गठजोड़ करके साबित कर दिया कि उनके लिए सत्ता ही सब कुछ है। मदन ने राजभर समाज का आह्वान किया कि वे आज कसम खाएं कि वे कभी भी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की रैली में नहीं जाएंगे।

Trending Videos
लखनऊ से लेकर दिल्ली की पंचायत तक करेंगे संघर्ष
मदन ने ये भी मांग किया कि राजभर समाज को आरक्षण मिलना ही चाहिए, वर्तमान सरकार हम लोगों के साथ धोखा कर रही है। ऐसा तभी हो रहा है जब अपने ही लुटेरे हो गए हौं। मदन राजभर ने अन्य पार्टियों पर निशाना साधा। अपनी पार्टी के बारे में कहा कि ये पार्टी दिल्ली, हरियाणा, सैफई, लखनऊ और मैनपुरी की नहीं है बल्कि रतनपुरा की पार्टी है।
वादा किया कि यह पार्टी राजभर समाज के विकास के लिए बाध्य होगी। मदन ने अपने संबोधन में उत्तर प्रदेश में अलग से पूर्वांचल राज्य की भी मांग की। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल राज्य के गठन के लिए हम लखनऊ से लेकर दिल्ली की पंचायत तक संघर्ष करेंगे।