फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Om prakash rajbhar says that BJP and bajrang dal conspiracy in bulandshahr incident

योगी के मंत्री ने कहा, बुलंदशहर की घटना भाजपा और बजरंग दल की साजिश 

Wed, 05 Dec 2018 08:04 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Wed, 05 Dec 2018 08:04 PM IST
विज्ञापन
Om prakash rajbhar says that BJP and bajrang dal conspiracy in bulandshahr incident
कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर बुधवार को भाजपा पर काफी आक्रामक दिखे। उन्होंने बुलंदशहर घटना को भाजपा और बजरंग दल की सोची समझी राजनीति बताया। साथ ही सरकार पर मंदिर-मस्जिद के नाम पर लोगों को लड़ाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


वह बुधवार को आजमगढ़ में सगड़ी तहसील क्षेत्र के चकअजीज गांव में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार मंदिर-मस्जिद में बांटकर लोगों को लड़ा रही है। इससे जनता का कोई भला होने वाला नहीं है।
विज्ञापन


इसका जीता जागता उदाहरण बुलंदशहर की घटना है जो बजरंग दल और भाजपा की सोची समझी साजिश थी। घटना में गरीब के बेटे और एक कोतवाल की मौत हो गई जो दुखद है। अब तक किसी नेता की मौत मंदिर बनाने के नाम पर हुए विवाद या बवाल में नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोग कहते हैं कि ओमप्रकाश राजभर खुद सरकार में रहते हुए भी सरकार का विरोध कर रहा है। इसके बाद भी मैं पीछे हटने वाला नहीं हूं। मंडल कमीशन को लागू हुए 28 साल हो गए पर अब तक सभी अति पिछड़ी, अति दलित जातियों को समान रूप से नौकरियों में भागीदारी नहीं मिली।

भाजपा देश में विभाजन करवाना चाहती है

Om prakash rajbhar says that BJP and bajrang dal conspiracy in bulandshahr incident
ओमप्रकाश राजभर - फोटो : amar ujala
राजनाथ सिंह ने पिछड़ी जातियों को तीन कैटेगरी में विभाजित किया था। हम न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं और समिति की रिपोर्ट भी आ गई है जिस पर हम दबाव बना रहे हैं कि समिति की रिपोर्ट लागू हो। देश में नौ लाख मंदिर काशी विश्वनाथ जैसे हैं जिनमें पुजारी कुछ विशेष जाति के लोग हैं। पिछड़ी जाति के लोगों को मंदिर में पुजारी के तौर पर रखा जाए जिससे सबको रोजगार भी मिलेगा।

भाजपा देश में विभाजन करवाना चाहती है जिससे वोट की रोटी सेंक सके। साथ ही वोट लेने के लिए हर प्रकार के हथकंडे अपना रही है। अयोध्या मुद्दा कोर्ट में विचाराधीन है तो उस पर राजनीति करने की क्या जरूरत है।

राजभर ने कहा कि जब तक शराबबंदी नहीं होगी हम प्रदेश सरकार से लड़ाई लड़ते रहेंगे। 72 वर्षों से एससी/एसटी को इंजीनियर, आईएएस, पीसीएस, डॉक्टर आदि की निशुल्क कोचिंग की व्यवस्था सरकार कर रही है। उसी तरह से पिछड़ी और सामान्य जातियों को भी अलग से कोचिंग की व्यवस्था की जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed