फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   om prakash rajbhar says that anil rajbhar is not a minister

अनिल राजभर मंत्री नहीं मजदूर और बच्चा हैंः ओम प्रकाश राजभर

Mon, 19 Feb 2018 11:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/चंदौली Updated Mon, 19 Feb 2018 11:51 AM IST
विज्ञापन
om prakash rajbhar says that anil rajbhar is not a minister
ओम प्रकाश राजभर - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश सरकार  के कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने रविवार को प्रदेश के राज्यमंत्री अनिल राजभर पर फिर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि अनिल मंत्री नहीं मजदूर और बच्चा हैं। वो अगर भाजपा का झंडा हटा लें तो पता चल जाएगा।
विज्ञापन


वाराणसी के कटिंग मेमोरियल मैदान में आयोजित रैली में आरक्षण के नाम पर उन्होंने राजभर समाज से धोखा किया था। रविवार को वाराणसी के सर्किट हाउस में हुई प्रेसवार्ता में मंत्री ओम प्रकाश राजभर  ने कहा कि अनिल लगातार गलती कर रहे हैं। वो उन्हें समझाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन


 एक सवाल के जवाब में मंत्री राजभर ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव भाजपा गठबंधन के साथ लड़ेंगे। मुझे जो पांच टिकट मिलेंगे उसे किसे देना है यह मैं तय करूंगा। इसके लिए अनिल राजभर तय नहीं करेंगे। उन्होंने बताया कि राजभर का नेता कौन है इसे बताने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस प्रकार मायावती और अखिलेश यादव का एक जाति पर विशेष दबदबा है। उसी प्रकार राजभरों को पता है कि उनका नेता कौन है। सात रैली करने की शुरुआत वाराणसी से की गई है। उसी क्रम में रैली चंदौली के सकलडीहा में हो रही है।

18 मार्च को बस्ती में ऐतिहासिक रैली होगी। जिसमें पता चल जाएगा राजभर किसके साथ हैं। जाति तोड़ो समाज जोड़ो अभियान चलाया जाएगा। वाराणसी में प्रेस वार्ता के बाद सुभासपा अध्यक्ष चंदौली के सकलडीहा के लिए निकल गए। 

यूपी में शराब बंदी की वकालत करेंगे

om prakash rajbhar says that anil rajbhar is not a minister
अाेमप्रकाश राजभर - फोटो : अमर उजाला
दिव्यांग जन, पिछड़ा कल्याण मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने सकलडीहा में आयोजित जनसभा में कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार हर वर्ग के विकास के लिए काम कर रही है। कहा कि सुभासपा अति पिछडे़ और अति दलितों के हित की लड़ाई लड़ रही है। पिछड़ों और दलितों के विकास के लिए जो कुर्बानी देनी पड़े हम देंगे।

50 मिनट के अपने भाषण में उन्होंने अधिकतर समय सरकार की उपलब्धियां ही गिनाई। अति पिछड़ा व अति दलित भागीदारी वाली विशाल जनसभा में उन्होंने कहा कि यूपी में पूर्व की सरकारों ने काफी लूट खसोट किया था लेकिन भाजपा की सरकार 10 महीने से जनता के विकास के हित में काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि बिहार की तर्ज पर जल्द ही यूपी में भी शराब पर पाबंदी लगाई जाएगी। वहीं उन्होंने कहा कि सांसद व विधायक के पेंशन व वेतन बंद कर देना चाहिए।  उन्होंने अपनी बात कहते हुए कहा कि मैं जब से विधायक बना हूं आज तक सरकारी पैसा का कोई लाभ नहीं लिया।

वहीं आरक्षण के मुद्दे पर सफाई देते हुए बताया कि केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। जल्द ही कैबिनेट की बैठक में पास कर दिया जाएगा। कबीना मंत्री ने कहा कि प्रदेश की पुलिस से जितना काम लिया जाता है, उतना उनको वेतन नहीं दिया जाता है। सरकार उनके बारे में भी सोच रही है जो जितना काम करेगा उतना उसको पैसा दिया जायेगा। 

मंच पर दो जोड़ों की हुई शादी

om prakash rajbhar says that anil rajbhar is not a minister
रैली में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

रविवार को सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने मंच से मोनू राजभर गुरेहू व सत्यप्रकाश राजभर दुदौली की सामूहिक शादी सम्पन्न कराई। इस दौरान मंत्री सहित कई अन्य मौजूद रहे।  स्थानीय कस्बा स्थित राज्यमंत्री अनिल राजभर के आवास पर भी रविवार को सुभासपा के कार्यक्रम को लेकर पुलिस फोर्स को तैनात किया गया था।

सकलडीहा  कस्बा में रविवार को अति पिछड़ा अति दलित भागीदारी विशाल जनसभा के लिए शासन -प्रशासन की ओर सीएम के कार्यक्रम से ज्यादा पुलिस फोर्स को तैनात किया गया था।

राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के कार्यक्रम में कोई बवाल न हो इसके लिए 400 पुलिसकर्मी,एक प्लाटून पीएसी,दो सीओ व एडिशनल एसपी नक्सल सहित तीन खुफिया विभाग के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गयी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed