फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Om Prakash Rajbhar in Azamgarh targeted the BJP government on Maharaja Suheldev

सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- सुहेलदेव के नाम पर वोट बटोरने का हो रहा प्रयास 

Fri, 26 Feb 2021 07:43 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: हरि User Updated Fri, 26 Feb 2021 07:43 PM IST
विज्ञापन
Om Prakash Rajbhar in Azamgarh targeted the BJP government on Maharaja Suheldev
सठियांव के महुआ मोड़ पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते ओमप्रकाश राजभर। - फोटो : अमर उजाला

राजभर प्रेम के लिए भाजपा पर निशाना साधते हुए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि लगता है कि उत्तर प्रदेश में अगला चुनाव महाराजा सुहेलदेव के नाम पर ही लड़ा जाएगा। सीएम से लेकर पीएम तक राजभर समुदाय को अपने साथ करने में लग गए हैं। महाराजा सुहेलदेव के नाम पर वोट बटोरने का प्रयास हो रहा है। वह शुक्रवार को आजमगढ़ जिले के सठियांव ब्लाक के महुला मोड़ पर राजा सुहेलदेव की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।

विज्ञापन


महाराजा सुहेलदेव के चित्र पर माल्यार्पण के बाद उन्होंने कहा कि इस बार 2022 का चुनाव जय भीम व जय श्रीराम के नाम पर नहीं, बल्कि राजा सुहेलदेव के नाम पर लड़ा जाएगा। अच्छे दिन का नारा देकर आई भाजपा सरकार ने नमक, तेल, पेट्रोल व रसोई गैस के दाम बढ़ा दिए। 
विज्ञापन

सिपाही और दरोगा तक सुरक्षित नहीं

ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि भ्रष्टाचार और गुंडाराज समाप्त करने का दम भरने वाली सरकार में सिपाही और दरोगा तक सुरक्षित नहीं है। आमतौर पर किसी का शव श्मशान घाट आता है। लेकिन, यह पहली ऐसी सरकार है  जिसके कार्यकाल में श्मशान घाट से 25 लोगों का शव घर गया। गाजियाबाद में हुई इस घटना ने सरकार के भ्रष्टाचार की पोल खोलकर रख दी है।

उन्होंने कहा कि इसके पहले कोई भी राजा सुहेलदेव का नाम नहीं लेता था। लेकिन आज दूसरे लोग उनकी जयंती मना रहे हैं। प्रदेश में 18 प्रतिशत राजभर और 22 प्रतिशत मुसलमान हैं। दोनों मिल जाएं तो सरकार बननी तय है। भाजपा को राजभर समाज से अचानक प्रेम हो गया है पर उनकी चलने वाली नहीं है। सरकार हम बनाएंगे। संयोजक शशि प्रकाश मुन्ना ने आभार व्यक्त किया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed