{"_id":"5c39fb4dbdec22733f67f0dd","slug":"om-prakash-rajbhar-gave-statement-on-sp-and-bsp-alliance","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सपा-बसपा गठबंधन से एनडीए को घबराने की जरूरत नहीं : ओमप्रकाश राजभर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा-बसपा गठबंधन से एनडीए को घबराने की जरूरत नहीं : ओमप्रकाश राजभर
Sun, 13 Jan 2019 01:29 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 13 Jan 2019 01:29 PM IST
विज्ञापन
दिव्यांग कल्याण मंत्री ओमप्रकाश राजभर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश सरकार में दिव्यांग कल्याण मंत्री ओमप्रकाश राजभर आजमगढ़ में महाराजा सुहेलदेव की मूर्ति अनावरण के लिए फूलपुर-पवई विधानसभा के कोरा घाटमपुर गांव पहुंचे। ओमप्रकाश राजभर ने यहां शनिवार को सपा-बसपा गठबंधन को लेकर कहा कि वो दिन दूर नहीं जब सपा-बसपा गठबंधन मुंह के बल गिरेगा।
उन्होंने कहा कि देश गठबंधन के दौर से गुजर रहा है। पिछली बार भाजपा की सरकार 38 दलों के गठबंधन से बनी थी। यह कोई नई चीज नहीं है। सपा और बसपा दोनों अपने में घोर विरोधी दल थे। उत्तर प्रदेश में दो बड़ी ताकतें मिली हैं। एनडीए को इससे घबराने की जरूरत नहीं हैं।
इसके अलावा ओमप्रकाश राजभर ने ये भी कहा कि ओबीसी आरक्षण में विभाजन को लेकर बीजेपी को दिया अल्टीमेटम पूरा होने के बाद वो यूपी की सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारेंगे। ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि 27 प्रतिशत आरक्षण में अगर विभाजन नहीं होगा तो 100 दिन का हमने भाजपा को अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन
12 दिन बीत गए हैं और इसके बाद हम 80 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े करेंगे। पूरब से लेकर पश्चिम तक और उत्तर से लेकर दक्षिण तक हम अपना काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को मैं बार-बार समझा रहा हूं कि प्रदेश में 80 लोकसभा सीट हैं। हर सीट पर 5-6 लाख अकेले अति पिछड़ा वोटर हैं।

आरक्षण का फैसला सही
महाराजा सुहेलदेव की मूर्ति अनावरण करते ओमप्रकाश राजभर
- फोटो : amar ujala
यूपी का पिछड़ा वर्ग पिछड़ी जाति के लिए लागू 27 प्रतिशत आरक्षण में बंटवारा चाहता है। अति पिछड़ा सामाजिक न्याय कमिटी की जो रिपोर्ट आई है उसको लागू कराना हम चाहते हैं। बीजेपी सरकार उसको लागू कर दे तो लड़ाई ही नहीं रह जाएगी।
सवर्णों को दिया गए 10 प्रतिशत आरक्षण के बारे में कहा कि चुनाव के समय कोई भी सही फैसला होता है उसको चुनाव से जोड़ दिया जाता है। अगर फैसला पांच-छह महीने पहले हुआ होता तो इसको कोई चुनावी जुमला नहीं कहता। फैसला सही है।