फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Olympic Games start with colorful cultural programs

Varanasi News: रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ओलंपिक खेलों का आगाज

Thu, 13 Jul 2023 09:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 09:12 PM IST
विज्ञापन
Olympic Games start with colorful cultural programs
20 विद्यालयों के 250 खिलाड़ी दिखाएंगे प्रतिभा, पहले दिन बास्केटबॉल और फुटबॉल के मुकाबले
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। जिला ओलंपिक गेम्स का बृहस्पतिवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आगाज हुआ। पहले दिन बॉस्केटबाल के मैच में विभिन्न विद्यालयों से आए खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। सनबीम स्कूल वरुणा के बॉस्केटबाल कोर्ट में कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल, पिंडरा विधायक अवधेश सिंह और सनबीम शिक्षण समूह के अध्यक्ष डॉ. दीपक मधोक ने किया। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि ने कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए खेलकूद में भागीदारी बहुत जरूरी है। खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान सनबीम शिक्षण समूह की निदेशिका भारती मधोक, उपनिदेशक अमृता बर्मन, हर्ष मधोक, प्रियंका राय मौजूद रहे।
20 जुलाई तक होंगी खेल प्रतियोगिताएं
डॉ. दीपक मधोक ने बताया कि 20 जुलाई तक हैंडबॉल, बैडमिंटन, हॉकी, शतरंज, एथलेटिक्स, तीरंदाजी, टेबल टेनिस, शूटिंग, रेसलिंग, कबड्डी, बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिताएं विद्यालयों में कराई जाएंगी। 20 विद्यालयों के 250 खिलाड़ियों की प्रतिभा देखने को मिलेगी।
विज्ञापन

बास्केटबॉल में सनबीम वरुणा का शानदार प्रदर्शन
जिला ओलंपिक गेम्स के पहले राउंड में बास्केटबॉल का मैच सनबीम स्कूल वरुणा और लालपुर स्टेडियम क्लब (ब्वॉयज) के बीच हुआ। सनबीम वरुणा ने शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल किया। सनबीम स्कूल वरुणा एवं राजश्री क्लब (गर्ल्स), सनबीम सनसिटी और यूपी पब्लिक इंटर कॉलेज (ब्वॉयज), सिगरा स्टेडियम एवं मुकुलारण्यम (ब्वॉयज) के बीच खेला गया। सनबीम स्कूल वरुणा की प्रधानाचार्या डॉ. अनुपमा मिश्रा ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article