फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Old woman dies due to falling wall of house in varanasi life of innocent child saved

वाराणसीः घर की दीवार गिरने से वृद्धा की मौत, मासूम की बाल-बाल बची जान

Wed, 04 Aug 2021 04:56 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 04 Aug 2021 04:56 PM IST
सार

अमावर गांव निवासी 86 वर्षीय वृद्ध महिला सुदामा देवी पत्नी स्व. खड़भन कन्नौजिया बुधवार सुबह अपने पुराने घर से नए घर में आ रही थी। साथ में नतिनी तान्या (12) भी थी। रास्ते में अचानक से सड़क के किनारे बने स्व. लालजी गुप्ता के मकान की दीवार गिर गई। 

विज्ञापन
Old woman dies due to falling wall of house in varanasi  life of innocent child saved
दीवार गिरने से ईंट के नीचे दबकर वृद्धा की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के अमावर गांव में बुधवार सुबह घर की दीवार गिरने से मलबे में दबकर वृद्धा की मौत हो गई। हादसे में मासूम की जान बाल-बाल बची। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे।  

विज्ञापन


अमावर गांव निवासी 86 वर्षीय वृद्ध महिला सुदामा देवी पत्नी स्व. खड़भन कन्नौजिया बुधवार सुबह अपने पुराने घर से नए घर में आ रही थी। साथ में नतिनी तान्या (12) भी थी। रास्ते में अचानक से सड़क के किनारे बने स्व. लालजी गुप्ता के मकान की दीवार गिर गई।  वृद्धा मलबे में जब गई जबकि तान्या को कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन


दीवार गिरने की तेज आवाज और बच्चों द्वारा शोर की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे।  ईंट सहित मलबे में दबी वृद्धा को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  सूचना मिलने के बाद मौके पर नायब तहसीलदार पिंडरा साक्षी राय और चौकी प्रभारी हरहुआ हरिकेश सिंह मौके पर पहुंचे।  मृतका के पुत्रों ने किसी प्रकार की कार्रवाई और पोस्टमार्टम कराने इनकार कर दिया। पुलिस ने पंचनामा करवाकर मृतका का शव परिजनों को सौंप दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed