फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Old woman dies after being hit by fallen electrical wire

Varanasi News: टूट कर गिरे विद्युत तार की चपेट में आकर वृद्धा की मौत

Tue, 21 Nov 2023 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Nov 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Old woman dies after being hit by fallen electrical wire
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली के बेलसर जमीन बेलसर गांव में टूट कर गिरे बिजली के तार की चपेट में आकर बकरी चराने गई वृद्धा की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेजवा दिया है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। घअना को लेकर लोगों में बिजली विभाग के प्रति आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

बेलसर जमीन बेलसर गांव निवासिनी जलेबी देवी 70 सोमवार की सुबह 10 बजे बकरी जाने के लिए पास के गांव मीठापुर के सिवान में गई थी। जहां बिजली का एक तार टूट कर गिरा हुआ था। अनजाने में जलेबी देवी का पैर टूट कर गिरे तार पर पड़ गया। तार में करंट प्रवाहित हो रहा है। जिससे उसकी चपेट में आकर जलेबी देवी की मौके पर ही मौत हो गई। कुछ लोगों ने वृद्धा को मृत पड़ा देखा तो सूचना परिजनों को दिया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेजवा दिया। मृतका एक पुत्र व दो पुत्रियों की मां थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed