लॉकडाउन-4 में आज लागू रहेगी पुरानी व्यवस्था, कल से आएगी नई गाइडलाइन
- सोमवार को भी केवल आवश्यक सामानों की दुकानें सुबह 7 से दोपहर दो बजे तक खुलेंगीं
- खिलाड़ियों के लिए खुलेगें स्टेडियम, रेस्टोरेंट से होम डिलीवरी पर आज होगा निर्णय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में लॉकडाउन-4 के लिए केंद्र सरकार की ओर से गाइडलाइन जारी हो गई है, मगर वाराणसी में सोमवार को पुरानी व्यवस्था ही लागू रहेगी। प्रदेश सरकार की ओर से लॉक डाउन-4 के लिए आदेश जारी होने के बाद वाराणसी प्रशासन आगे की कार्ययोजना बनाएगा। 19 मई से लॉक डाउन-4 के लिए नई व्यवस्था लागू की जाएगी।
हालांकि माना जा रहा है कि केंद्र सरकार की गाइडलाइन के आधार पर ही वाराणसी सहित प्रदेश में व्यवस्था बनेगी। जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने बताया कि वाराणसी में सोमवार 18 मई को लॉक डाउन-4 की वही पूर्ववर्ती व्यवस्था लागू रहेगी जो शनिवार 16 मई को थी।
शासन से विस्तृत आदेश जारी होने के बाद सोमवार शाम तक आगे के आदेश वाराणसी के लिए जारी किए जाएंगे, जो 19 मई से लागू होंगे। इस दौरान सोमवार को भी केवल आवश्यक सामानों की दुकानें सुबह 7 से दोपहर दो बजे तक खुलेंगीं।
बंद रहेंगे मॉल, मल्टीप्लेक्स और होटल
वाराणसी में भी माल, मल्टीप्लेक्स, होटल और रेस्टोरेंट सहित इस तरह की कामर्शियल गतिविधि नहीं शुरू होगी। यहां खिलाड़ियों के लिए स्टेडियम खोला जाएगा। होटल, रेस्टोरेंट से होम डिलीवरी और जिम शुरू करने पर सोमवार को निर्णय होगा।
पान, गुटके पर प्रतिबंध पर आज होगा फैसला
कोरोना संक्रमण और लॉक डाउन में पान, गुटका, तंबाकू की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया था। वाराणसी में चार लाख से ज्यादा लोग पान, गुटका और तंबाकू से व्यापार से जुड़े हैं। हालांकि पान आदि की बिक्री शुरू होने से सोशल डिस्टेंसिंग और थूकने की समस्या बढ़ जाएगी। ऐसे में यह प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती होगी।