फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   old man killed and many injured in fight of two parties in Varanasi

वाराणसी में खूनी संघर्ष: मामूली विवाद में जमकर चले ईंट-पत्थर, बुजुर्ग की गई जान; पांच लोग घायल

Sun, 07 Jan 2024 08:00 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 07 Jan 2024 08:00 PM IST
सार

घटना चौबेपुर थाना क्षेत्र के संदहा गांव की है। छत का बारजा निकालने को लेकर विवाद हुआ। झगड़ा इस कदर बढ़ गया कि पत्थरबाजी शुरू हो गई। जिसमें बुजुर्ग को जान गवांनी पड़ी। मामले को लेकर चौबेपुर थाने में आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
old man killed and many injured in fight of two parties in Varanasi
मृतक गोपाल की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले के चौबेपुर थाना क्षेत्र के संदहा गांव की मेवड़ी बस्ती में रविवार को दो पट्टीदारों के बीच छत का बारजा निकालने को लेकर जमकर ईंट-पत्थर चले। पथराव में एक बुजुर्ग की मौत हो गई और उनके पक्ष के पांच लोग घायल हो गए। प्रकरण को लेकर चौबेपुर थाने में आठ लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस प्रकरण में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


इस बात को लेकर हुआ विवाद
संदहा गांव की मेवड़ी बस्ती में रहने वाले गोपाल (69) मजदूरी करते थे। पड़ोस में ही उनके पट्टीदार सगे भाई हीरा और रामजी का मकान है। रामजी के मकान में इन दिनों निर्माण कार्य चल रहा है। रामजी के मकान की छत का बारजा निकालने को लेकर गोपाल के परिवार से विवाद चल रहा था। कुछ दिन पहले राजस्व विभाग की टीम ने जमीन की पैमाइश भी कराई थी। उसके बाद भी विवाद नहीं सुलझ सका था।
विज्ञापन


रविवार को रामजी के परिवार के सदस्य अपने मकान की छत का बारजा फिर बनवाने लगे। इसे लेकर गोपाल के परिवार से कहासुनी शुरू हुई। मामला तूल पकड़ा तो रामजी के परिवार के सदस्य छत से ईंट-पत्थर चलाने लगे। पथराव में गोपाल, उनकी पत्नी बुलाकी देवी और उनके पक्ष के राजेश, संजय, नगीना व पुष्पा घायल हो गई। सभी को पीएचसी चिरईगांव ले जाया गया। गंभीर रूप से घायल गोपाल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहती है पुलिस

सूचना पाकर चौबेपुर थानाध्यक्ष फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और बुजुर्ग का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। इस संबंध में चौबेपुर थानाध्यक्ष विद्या भूषण शुक्ला ने बताया कि बुजुर्ग के बेटे मनोज की तहरीर के आधार पर राजेंद्र, पप्पू, राजकुमार, पिंटू, जीऊत और छोटू सहित आठ लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस चौकी में पंचायत के बाद कर रहे थे मनमानी
रविवार की दोपहर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई तो सूचना पाकर डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची थी। दोनों पक्षों को चिरईगांव पुलिस चौकी बुलाया गया। दोनों पक्ष पुलिस के सामने पुनः जमीन की पैमाइश कराकर बारजा निर्माण कराने पर सहमत हुए। आरोप है कि रामजी के परिवार के लोग घर आए तो पुन: छत का बारजा बनवाना शुरू कर दिए। इसका विरोध गोपाल और उनके परिजनों ने किया तो बात बढ़ गई। इसके साथ ही रामजी के परिवार के लोगों ने गोपाल और उनके परिजनों पर पथराव शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed