फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Old man jumped in air after being hit by car while crossing NH-31 died villagers blocked highway in Varanasi

वाराणसी: एनएच-31 पार करते समय कार के धक्के से हवा में उछला वृद्ध, गिरकर मौत, ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम

Tue, 23 Nov 2021 05:41 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 23 Nov 2021 05:41 PM IST
सार

बुजुर्ग सुबह गंगा स्नान कर लौट रहे थे, जब वह हाईवे को पार कर रहे थे। तभी एक कार ने उनको टक्कर मार दी। जिससे वह हवा में उछल गए और दूर जा गिरे। इससी उनकी जान चली गई।

विज्ञापन
Old man jumped in air after being hit by car while crossing NH-31 died villagers blocked highway in Varanasi
ग्रामीणों और परिजनों को समझाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र में वाराणसी-गाजीपुर मार्ग पर कार के धक्के से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने रोड जाम कर दिया। सड़क के दोनों ओर करीब तीन-चार किमी लंबा जाम लग गया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी, ग्राम प्रधान आशीष गोंड के समझाने पर ग्रामीणों ने चक्का जाम समाप्त किया।

विज्ञापन


क्षेत्र के एनएच-31 वाराणसी-गाजीपुर मार्ग पर  मंगलवार सुबह 9 बजे  मोलनापुर गांव के पास सड़क पार करते समय कार के धक्के से रामचन्द्र यादव 65 वर्ष की मौके पर ही मृत्यु हो गयी।घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क के दोनों लेन को जाम कर दिया।जिससे दोनों ओर चार किलोमीटर की लम्बा जाम लग गया।घटना के बाद मौके पर पहुचे थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी व ग्राम प्रधान आशीष गोंड, पूर्व प्रधान अशोक पाण्डेय के समझाने पर ग्रामीणों ने चक्का जाम समाप्त किया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मोलनापुर गांव निवासी रामचंद्र यादव हर दिन गंगा स्नान करने जाते थे। मंगलवार सुबह भी स्नान करने सुबह निकले थे। ढाखा घाट पर गंगा स्नान कर गांव के पास नटवा वीर बाबा मंदिर पर मत्था टेकने के बाद एनएच-31 के किनारे से पैदल घर जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के सामने सड़क पार करते समय अचानक कार के धक्के से उछलते हुए सड़क पर जा गिरे, जिससे उनकी घटनास्थल पर मौत हो गई। घटना के बाद कार चालक कार सहित फरार हो गया। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी ने परिजनों को समझा कर चक्का जाम समाप्त कराया।

मृतक के चार पुत्र हैं। मृतक की पत्नी की बीमारी के कारण 15 वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed