फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   old man died speeding vehicle accident in varanasi

Accident: साइकिल से घर जा रहे अधेड़ को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, मौत; परिजनों में मचा कोहराम

Fri, 01 Mar 2024 09:37 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 01 Mar 2024 09:37 PM IST
सार

Accident: जौनपुर-वाराणसी हाईवे पर रघुनाथपुर कट के पास हुए हादसे में अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने बताया कि इस स्थान पर कई बार हादसे हो चुके हैं।

विज्ञापन
old man died speeding vehicle accident in varanasi
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बनारस के फूलपुर थाना क्षेत्र के जौनपुर-वाराणसी हाईवे पर रघुनाथपुर कट के पास शुक्रवार की शाम छह बजे अज्ञात वाहन के धक्के से साइकिल सवार अधेड़ की मौत हो गई।
विज्ञापन


रघुनाथपुर (पाही) निवासी शिवलोचन पाल (50) बाबतपुर स्थित एयरपोर्ट में ठेकेदारी के तहत लगेज ढोने का काम करता था। प्रतिदिन की भांति ड्यूटी खत्म कर साइकिल से घर जा रहा था, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आ गई। आननफानन आसपास के लोग उसे रमईपुर स्थित जेजे हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। कार्यवाहक थानाध्यक्ष कृष्णकांत मिश्रा ने बताया कि अभी तहरीर नही मिली। तहरीर के आधार पर कार्रवाई होगी। अब तक उक्त स्थान पर तीन साल में आधा दर्जन मौतें हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed