Varanasi: संदिग्ध हालात में वृद्ध की मौत, मुंह से निकल था खून, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
वाराणसी के चंदापुर गांव निवासी रामजीत भगत (60) का शव सोमवार सुबह उनकी झोपड़ी में मिला। मुंह से खून निकल रहा था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के चंदापुर गांव में सोमवार सुबह एक वृद्ध की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसके मुंह से खून निकल रहा था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने मामले की जांच करने व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई करने की बात कही है। फोरेसिंक टीम भी जांच के लिए पहुंची।
राजातालाब क्षेत्र के जक्खिनी चौकी अंतर्गत चंदापुर गांव निवासी रामजीत भगत (60) परिवार से अलग सड़क किनारे झोपड़ी में रहते थे। प्रतिदिन की तरह सोमवार अलसुबह उठकर घर गए थे और वहां से नित्य क्रिया-कर्म के बाद झोपड़ी लौट आए। किसी बात को लेकर उन्होंने घर पर पत्नी को फोन किया। लेकिन आवाज साफ नहीं आई।
इस पर पत्नी झोपड़ी पहुंच गई। वहां का नजारा देख पैरो तले से जमीन खिसक गई। रामजीत भगत जमीन पर गिरे थे। मुंह से खून निकल रहा था। नजारा देख बदहवास पत्नी ने शोर मचाया तो आसपास के लोग पहुंचे। सूचना के बाद मौके पर पहुंची जक्खिनी पुलिस ने मौका मुआयना किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
रामजीत भगत का एक पुत्र है। वह गांव में ही रहता है। परिजनों के मुताबिक, रामजीत भगत की किसी से दुश्मनी नहीं थी। वो झाड़-फूंक का भी काम करता थे। जक्खिनी पुलिस ने बताया कि मृतक जमीन पर गिरा था और मुंह से खून निकला था। पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। फोरेसिंक टीम भी जांच के लिए पहुंची थी।