फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Old man deadbody thrown after murder in azamgarh

आजमगढ़ में वृद्ध को मार कर फेंका, शव का कुछ भाग जंगली जानवर खा गए

Sat, 23 Jun 2018 09:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 23 Jun 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
Old man deadbody thrown after murder in azamgarh
पुल से नीचे फेंकने से टूटी गर्दन, मिले खोपड़ी के अवशेष - फोटो : अमर उजाला
यूपी के आजमगढ़ जिले के एक गांव में वृद्ध की निर्मम हत्या कर शव को फेंक दिया गया। शनिवार सुबह लाशमुबारकपुर थाना क्षेत्र के ओझौली घाट पुल के नीचे मिली।  कुछ दूर पर दांत और खोपड़ी के अवशेष भी मिले।
विज्ञापन


आशंका है कि पुल से सिर के बगल लाश गिरने से गर्दन की हट्टी टूट गई और सिर धड़ से अलग होने के बाद उसे जंगली जानवर खा गए थे। मोबाइल फोन के जरिए शव की शिनाख्त मऊ के मोहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के बंदीघाट गांव निवासी रघुनाथ राजभर (65) के रूप में हुई।  
विज्ञापन


घर वालों के मुताबिक 20 जून की सुबह करीब दस बजे दो लोग रघुनाथ को खोजते हुए आए थे। उनके साथ रघुनाथ गए, फिर उनका पता नहीं चला।  शनिवार की सुबह ओझौली स्थित तमसा नदी पर पुल के नीचे बोरे में लाश मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाश मिलने की सूचना पर एसपी रविशंकर छवि, सीओ सदर मो. अकमल खां पहुंचे। पहचान न होने पर ओझौली गांव के पूर्व प्रधान अजय सिंह से तहरीर लेकर अज्ञात पर हत्या और सबूत नष्ट करने की धारा में केस दर्ज कर लिया गया।

शव बोरे से बाहर निकालने पर जेब से मोबाइल और चाकू भी मिला। मोबाइल फोन के जरिए शव की शिनाख्त हुई। शव का कुछ भाग जंगली जानवर खा गए थे। पुलिस को शक है कि बोरे में भरकर लाश पुल से सिर के बल नीचे फेंके जाने से गर्दन की हड्डी टूटकर अलग हो गई होगी।


आजमगढ़ एसपी रविशंकर छवि ने कहा कि हत्या कहीं और करके लाश यहां फेंकी गई थी। मोबाइल फोन के जरिए लाश की पहचान हुई। अज्ञात के विरुद्ध हत्या और सबूत नष्ट करने की धारा में केस दर्ज कर लिया गया है। घटना के बारे में पता लगाने के लिए टीम मऊ भेजी गई है।  



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed