फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Old lady angry on BJP MP Ravi kishan in kashi vishwanath varanasi

काशी विश्वनाथ दर्शन को पहुंचे गोरखपुर के सांसद, ऐसा क्या हुआ जो रवि किशन पर भड़क गई बुजुर्ग महिला

Sat, 13 Jul 2019 06:32 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Sat, 13 Jul 2019 06:32 PM IST
विज्ञापन
Old lady angry on BJP MP Ravi kishan in kashi vishwanath varanasi
रवि किशन पर भड़कती बुजु्र्ग महिला - फोटो : अमर उजाला

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद अपनी मन्नत पूरी होने पर गोरखपुर से भाजपा के नवनिर्वाचित सांसद रवि किशन काशी पहुंचे। शनिवार को उन्होंने काशी विश्वनाथ के दरबार में मत्था टेका। इस दौरान एक महिला ने जब अपनी समस्या सुनाई तो रवि किशन ने ऐसा काम कर दिया कि बुजुर्ग महिला उन पर भड़क गई।

विज्ञापन


रवि किशन जब काशी विश्वनाथ के दर्शन कर के बाहर आए तभी एक बुजुर्ग महिला रवि किशन के पास आ कर रोने लगी और उन्हें घेर लिया। कानपुर निवासी मीरा कपूर ने रवि किशन से कहा कि मेरी बहुओं ने मुझे मार कर घर से बाहर निकाल दिया है। मेरा मायका बनारस के लाहोरी टोला में है। वहां भी किसी ने मुझे रहने के लिए जगह नहीं दी। बुजुर्ग महिला ने गुहार लगाई कि मुझे मेरा हक दिला दीजिए। 
विज्ञापन


रवि किशन ने उस महिला की समस्या का निदान करने के बजाए उसे पांच सौ रुपये का नोट थमा दिया। रवि किशन के द्वारा पांच सौ रुपए दिए जाने पर महिला काफी नाराज हुई। मीरा ने सभी नेताओं को एक समान बताया और रवि किशन की काफी निंदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीरा ने बताया कि मैंने रवि किशन से रहने की व्यवस्था करने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने मुझे पांच सौ का नोट थमा दिया। मैं कोई भीख नहीं मांग रही हूं, सिर्फ अपना हक मांग रही हूं।

Old lady angry on BJP MP Ravi kishan in kashi vishwanath varanasi
रवि किशन - फोटो : अमर उजाला

इस घटना को लेकर पत्रकारों ने रवि किशन से सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि बुजुर्ग महिला अपने परिवार से पीड़ित हैं। बाबा विश्वनाथ के दर पर आई हैं तो उनके सारे कष्ट दूर हो जाएंगे। आज से ही माता जी के सारे दुख खत्म हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed