Varanasi News : विद्यापीठ में ऑफलाइन क्लासेज स्थगित, कल अनारक्षित वर्ग में होगी काउंसिलिंग; पढ़ें अपडेट
Varanasi News : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में काउंसिलिंग शुरू हो गई है। वहीं, ऑनलाइन कक्षाओं को लेकर प्रबंधन ने निर्देश जारी कर दिया है। दो दिन आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग होगी।
विस्तार
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में आज से आरक्षित वर्ग की काउंसिलिंग शुरू हो रही है। 26 कोर्स में सीटों का आवंटन किया जाएगा। आज से दो दिनों तक आरक्षित वर्ग में 13 कोर्स की काउंसिलिंग होगी। वहीं, मंगलवार को अनारक्षित वर्ग के 15 कोर्स में प्रवेश के लिए तीसरे राउंड की काउंसिलिंग होगी। 11 और 12 नवंबर को फिर से आरक्षित वर्ग के बचे अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग होगी।
काउंसिलिंग के मद्देनजर काशी विद्यापीठ में सोमवार और मंगलवार के साथ ही 11 और 12 नवंबर को ऑफलाइन कक्षाएं स्थगित रहेंगी। ऑनलाइन कक्षा चलाने का लिंक छात्रों को भेजा जाएगा। आरक्षित वर्ग में ईडब्ल्यूएस, ओबीसी, एससी, एसटी वर्ग को शामिल किया गया है। अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग पांच नवंबर को भी जारी रहेगी। बाकी 13 कोर्स की काउंसिलिंग 11 से 12 नवंबर तक होगी।
11-12 नवंबर को इन 14 कोर्स की काउंसिलिंग
मास्टर ऑफ म्यूजिक, एमएससी-बॉटनी, एमएससी-मैथ, एमए-एमएससी होम साइंस, साइकोथेरेपी में पीजी डिप्लोमा, एमए-साइकोलॉजी, एमएसडब्ल्यू, एमए-एमएससी भूगोल, एम.कॉम, एमए-राजनीति विज्ञान, एमए-इतिहास, एमए-सोशियोलॉजी, एलएलएम, एमएड और एलएलएम।
इन विषयों की होगी काउंसिलिंग
बीसीए, बीकॉम, बीए-मॉस कॉम, बी-म्यूज, कर्मकांड में डिप्लोमा, बीएफए, बीएससी-एजी, एमएफए-अप्लाईड आर्ट, एमएफए-पेंटिंग, बीए-एलएलबी, बीएससी-बायोलॉजी, बीएससी-मैथ और बीए।
मंगलवार को अनारक्षित वर्ग में तीसरे राउंड की काउंसिलिंग
एमम्यूज, एमएससी-बॉटनी, एमएससी-मैथ, एमए-एमएससी होम साइंस, साइकोथेरेपी में पीजी डिप्लोमा, एमए-साइकोलॉजी, एमएसडब्ल्यू, एमए-एमएससी भूगोल, एम.कॉम, एमए-राजनीति विज्ञान, एमए-इतिहास, एमए-सोशियोलॉजी, एलएलएम, एमपीएड।