Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   officials forgot to send team manager with Varanasi district team for Wushu competition in Ayodhya

गजब हाल है: प्रतियोगिता में टीम मैनेजर भेजना ही भूले, वुशु की महिला खिलाड़ियों ने प्लेटफॉर्म पर बिताई रात

Thu, 25 Sep 2025 10:44 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 25 Sep 2025 10:44 AM IST
सार

Varanasi News: अयोध्या में आयोजित वुशु प्रतियोगिता में वाराणसी की मंडल टीम के साथ अधिकारी मैनेजर भेजना ही भूल गए। जिससे कई खिलाड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा ही नहीं ले सके। 

विज्ञापन
officials forgot to send team manager with Varanasi district team for Wushu competition in Ayodhya
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

खेलों को बढ़ावा देने के तमाम दावों के बीच वाराणसी से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। वुशु प्रतियोगिता में हिस्सा लेने गई वाराणसी की मंडल टीम के साथ अधिकारी मैनेजर भेजना ही भूल गए। इससे कई खिलाड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले सके और खिलाड़ियों को रेलवे स्टेशन पर रात बितानी पड़ी। प्लेटफॉर्म पर महिला खिलाड़ियों को भी पूरी रात सोना पड़ा।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक प्रादेशिक वुशु प्रतियोगिता अयोध्या में 22 और 23 सितंबर को खेली गई। इसमें भाग लेने के लिए वाराणसी मंडल की टीम 21 सितंबर को रवाना हुई थी। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए मंडल के 12 खिलाड़ी अयोध्या गए थे। इनमें 6 लड़कियां भी थीं। 
विज्ञापन


खिलाड़ियों ने बताया कि प्रतियोगिता से पहले दस्तावेज की जांच की गई। इसमें कुछ खिलाड़ियों के दस्तावेज में कुछ गलतियां मिली। टीम के साथ टीम मैनेजर नहीं होने से 6 खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में हिस्सा लेने से ही रोक दिया गया। इसमें तीन महिला खिलाड़ी और तीन बालक खिलाड़ी थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Navratri 2025: चौथे दिन देवी कुष्मांडा के दरबार में उमड़े श्रद्धालु, मां के जयकारे से गूंज उठा दुर्गा कुंड

इसके अलावा शाम को अयोध्या पहुंची टीम को पूरी रात प्लेटफॉर्म पर बितानी पड़ी। टीम मैनेजर नहीं होने से मंडल के खिलाड़ियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस अव्यवस्था से उनका मनोबल भी गिरा है। बालक खिलाड़ियों के साथ ही बालिका खिलाड़ियों को भी रातभर प्लेटफॉर्म पर ही रुकना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed