फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Officers sought suggestions from entrepreneurs for developed Uttar Pradesh

Varanasi News: विकसित यूपी के लिए अफसरों ने उद्यमियों से मांगे सुझाव

Sat, 13 Sep 2025 02:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Officers sought suggestions from entrepreneurs for developed Uttar Pradesh
समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश@2047 अभियान के अधिकारियों की उद्यमियों के साथ सर्किट हाउस में बैठक हुई। इसमें यूपी के विकास के रोडमैप पर उद्यमियों से फीडबैक लिया गया। शासन की ओर से नामित प्रबुद्धजन डॉ. प्रेम कुमार गौतम, डॉ. नवीन कुमार और डॉ. संतोष कुमार सदस्यीय टीम भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए एवं अपने विचार साझा किए। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने भी उद्यमियों को उत्पादों को बेहतर बनाने और उसे बाजार तक पहुंचाने के टिप्स दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने कहा कि तेज गति से बदलाव हो रहा है। समाज को भी विकास की तेज गति को देखते हुए उस हिसाब से बदलाव को लेना होगा। हमें सुविधाओं को विकसित करने के लिए लगातार प्रयास करने की जरूरत है। सीडीओ हिमांशु नागपाल ने लोगों से अपील की कि वे अपने सुझाव वेबसाइट https://samarthuttarpradesh.up.gov.in/ पर भी दे सकते हैं। उपायुक्त उद्योग मोहन शर्मा, पीओ डूडा निधि वाजपेयी, डीसी एनआरएलएम पवन सिंह ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन समेत विभिन्न समूहों द्वारा की जा रही आर्थिक गतिविधियों के बारे में जानकारियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed