फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Office of Mahamana Malviya Research Center for Ganga will be closed in BHU order issued

Varanasi News: बीएचयू में बंद होगा महामना मालवीय रिसर्च सेंटर फॉर गंगा का कार्यालय, जारी हुआ आदेश

Sun, 25 Aug 2024 09:52 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 25 Aug 2024 09:52 AM IST
सार

Varanasi News: विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसे लेकर आदेश भी जारी किया गया है। इस आदेश की कॉपी सभी विभागाध्यक्षों को भी भेज दी गई है। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ वर्षों से यह संस्थान ठीक से नहीं चल रहा था।

विज्ञापन
Office of Mahamana Malviya Research Center for Ganga will be closed in BHU order issued
BHU - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू कैंपस में एलडी गेस्ट हाउस आवास के सामने महामना मालवीय रिसर्च सेंटर फॉर गंगा के कार्यालय को बंद करने का निर्णय विश्वविद्यालय प्रशासन ने लिया है। आदेश भी जारी कर दिया गया है। इसकी कॉपी सभी संस्थानों के निदेशक, संकाय प्रमुख, विभागाध्यक्षों को भेजी गई है। खास बात यह है कि यूजीसी के अवर सचिव को भी कॉपी भेजी गई है।

विज्ञापन


गंगा पर शोध के लिए महामना मालवीय रिसर्च सेंटर फॉर गंगा रिवर डेवलपमेंट एंड वाटर रिसोर्स मैनेजमेंट का कार्यालय चल रहा था। सेंटर के माध्यम से गंगा पर शोध के साथ ही जल स्रोत के प्रबंधन पर भी वैज्ञानिक काम कर रहे थे। पिछले कुछ साल से यह कार्यालय ठीक से नहीं चल रहा था।
विज्ञापन


24 अगस्त को सहायक कुलसचिव विकास डॉ. राजेश कुमार श्रीवास्तव के आदेश में बताया गया है कि 12वीं योजना अवधि के दौरान पर्यावरण एवं सतत विकास संस्था के पुराने भवन में सेंटर चल रहा था। अब इसे बंद माना गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी कॉपी उन्होंने सेंटर के पूर्व अध्यक्ष प्रो. बीडी त्रिपाठी को भेजकर सामानों को निदेशक पर्यावरण एवं धारणीय संस्थान को सौंपने को कहा है। इसके अलावा कंप्यूटर सेंटर के समन्वयक को आदेश भेजकर विश्वविद्यालय की वेबसाइट से केंद्रों की सूची से इस केंद्र को हटाने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed