फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Of Baba Vishwanath gold jewelry-record of absent.

बाबा विश्वनाथ के सोने-चांदी-गहने का रिकॉर्ड नदारद

Fri, 04 Sep 2015 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 04 Sep 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन
Of Baba Vishwanath gold jewelry-record of absent.

बाबा विश्वनाथ के दरबार से सोने-चांदी और कीमती गहने कितनी बार पार किए गए, इसकी गिनती करना मुश्किल होगा। श्रद्धालुओं द्वारा बाबा को अर्पित किए गए सोने-चांदी और कीमती वस्तुओं का रिकॉर्ड ढूंढे नहीं मिल रहा है।

विज्ञापन

 बाबा के दर्शन के लिए रोज दक्षिण भारतीय राज्यों के अलावा उत्तर भारत से आने वाले हजारों श्रद्धालु रोजाना चांदी के बेलपत्र और अन्य कीमती वस्तुएं भी चढ़ाते हैं लेकिन मंदिर प्रशासन के पास 15 साल से ऐसे किसी दानदाता की न तो सूची बनाई गई और न तो उन चढ़ावे को सार्वजनिक किया गया।
विज्ञापन

आखिर इस अवधि का सोना-चांदी गया कहां, यह बड़ा सवाल पैदा हो गया है। रिकॉर्ड न होने की भी शिकायत उच्चाधिकारियों से की गई।
वर्ष 1983 में विश्वनाथ मंदिर के अधिग्रहण के बाद से वर्ष 1999 तक के बाबा के कीमती चढ़ावों के आधे-अधूरे रिकॉर्ड ही मंदिर प्रशासन के पास हैं। इसमें से भी कई महत्वपूर्ण रिकॉर्डों के गायब होने की आशंका है। बाबा की सोने-चांदी की मिश्रित हंस शैय्या के अलावा पूजा कराने के लिए दान में मिलीं सोने की शृंगियां, चांदी के कटघरे का भी पता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह तो मामूली गिनती है। इस बड़े गोलमाल की जांच कराई जाए तो चौंकाने वाले राज सामने आ सकते हैं। पता चला है कि वर्ष 2000 के बाद से सोने-चांदी के रिकॉर्ड नदारद हैं। इसकी जानकारी मिलने पर न्यास परिषद की नौ फरवरी, 15 की बैठक में प्रस्ताव पारित कराया गया कि बाबा के कीमती चढ़ावा और सोने-चांदी, गहनों के रिकॉर्ड तैयार किए जाएं।
कितना सोना, चांदी बाबा के खजाने में पड़ा है, कब कितना सोना-चांदी गलाया और किस-किस इस्तेमाल में लाया गया? इसे सूचीबद्ध कराकर सार्वजनिक  करने का जब निर्णय लिया गया तब कर्मचारियों के पैरों के नीचे से जमीन खिसकने लगी।

न्यास के इस निर्णय के क्रियान्वयन के लिए तत्कालीन मुख्य कार्यपालक अधिकारी सीपीएन उपाध्याय ने भी निर्देश जारी किया कि सोने-चांदी के रिकॉर्ड पेश किए जाएं और दान रजिस्टर बनाकर उनकी सूची तैयार की जाए लेकिन कोई लेखाजोखा न होने की वजह से कर्मचारी भाग खड़े हुए। सीपीएन का तबादला हो गया और इस मामले को दबा दिया गया। पता चला है कि बाबा के चढ़ावे की चांदी गलाकर कौड़ियों के भाव बेची जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed