फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ODOP scheme increased state's exports : Siddharth Nath Singh

एक जनपद एक उत्पाद योजना ने प्रदेश के निर्यात को बढ़ायाः सिद्धार्थनाथ सिंह

Sat, 15 Feb 2020 04:32 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 15 Feb 2020 04:32 PM IST
विज्ञापन
ODOP scheme increased state's exports : Siddharth Nath Singh
हस्तकला संकुल के बाहर पत्रकार वार्ता करते राज्यमंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 फरवरी को काशी दौरे में करीब 12 हजार करोड़ की 35 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इन योजनाओं से न केवल वाराणसी बल्कि आस पास के सात राज्यों और नेपाल तक के लोगों को लाभ मिलेगा। इसी के मद्देनजर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने शनिवार को हस्तकला संकुल का निरीक्षण किया और पीएम के दौरे के बारे में जानकारी दी।

विज्ञापन


बताया कि एक जनपद एक उत्पाद स्कीम (ओडीओपी) के तहत हस्तकला संकुल में एक एग्जिबिशन का आयोजन किया गया है। योजना के तहत 5 हजार विश्वकर्मा और अन्य कारीगरों को जो लाभ हुआ है, ये सभी लोग इस प्रदर्शनी में भाग लेंगे। ओडीओपी इतनी कारगर योजना है जिसने एक साल के अंदर ही प्रदेश के निर्यात कसे 28 फीसदी से काफी बढ़ा दिया है।

विज्ञापन

बताते चलें कि रविवार को वाराणसी के दौरे पर आ रहे पीएम काशीवासियों को कई सौगातें भी देंगे। बीएचयू में नवनिर्मित 430 बेड का सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल और 74 बेड का मनोरोग अस्पताल इस क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगा। विशेष चिकित्सा सुविधा के लिए लोगों को यहां से दूर नहीं जाना होगा। साथ ही कम खर्च में उन्हें उच्चस्तर की सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

ODOP scheme increased state's exports : Siddharth Nath Singh
हस्तकला संकुल का निरीक्षण करने के बाद बाहर निकलते राज्यमंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला

इसे प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के अन्तर्गत केंद्रीय लोक निर्माण विभाग वाराणसी द्वारा किया गया है। पीएम मोदी ने इसका शिलान्यास 22 दिसंबर 2016 को किया गया था। इससे पूर्वी उत्तर प्रदेश, आसपास के सात राच्यों तथा नेपाल की जरूरतमंद करीब 20 करोड़ आबादी को उच्च स्तर की चिकित्सा सेवाओं का लाभ मिलेगा।

अस्पताल में रेडियोलॉजी, न्यूरो विज्ञान, न्यूरो शल्य चिकित्सा, गैस्ट्रो, किडनी, मधुमेह, जलने से संबंधित इलाज, प्लास्टिक सर्जरी और हृदय रोग में सुपर स्पेशिलिटी सेवाएं आदि क्षेत्र में जटिल रोगों का इलाज प्रदान करेगा । अब तक इस क्षेत्र के मरीजों को बड़े शहरों में जाकर इलाज के लिए भटकना पड़ता था किन्तु अब इस अस्पताल के निर्माण से इस क्षेत्र के करोड़ों लोगों को उच्च स्तर की सेवाएं बिना कहीं दूर गये एवं प्राप्त होंगी। सुविधा न्यूनतम लागत पर प्राप्त होंगी।

साथ ही वर्तमान में बीएचयू में चल रहे चिकित्सा विज्ञान संस्थान को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान अस्पतालों के समकक्ष बनाने में काफी सहयोग प्राप्त होगा। नवनिर्मित सात मंजिला अस्पताल पूरी तरह वातानुकूलित हैं जिसका कुल क्षेत्रफल लगभग 37000 वर्गमीटर है। इसमें 430 बेड, 13 अत्याधुनिक आपरेशन थियेटर, ओपीडी इत्यादि जैसी सुविधाएं मरीजों को प्राप्त होगीं। अस्पताल के निर्माण से अध्ययन एवं शोध को भी बढ़ावा मिलेगा। अस्पताल का निर्माण बीएचयू परिसर के अंदर होने के कारण समीप में चल रहे अन्य अस्पतालों जैसे टाटा कैंसर अस्पताल के साथ भी समन्वय स्थापित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed