फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Odisha Train Accident Shradh karm for dead souls at Pishach mochan Kund by Congress

Odisha Train Accident: पिशाचमोचन कुंड पर मृत आत्माओं के लिए श्राद्धकर्म, कांग्रेस बोली- रेल मंत्री दें इस्तीफा

Sun, 04 Jun 2023 05:36 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 04 Jun 2023 05:36 PM IST
सार

ओडिशा के बालासोर में ट्रेन दुर्घटना में मृतकों को वाराणसी में श्रद्धांजलि दी गई। महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में पिशाचमोचन कुंड पर अजय राय की उपस्थिति में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए श्राद्धकर्म का आयोजन हुआ। 

विज्ञापन
Odisha Train Accident Shradh karm for dead souls at Pishach mochan Kund by Congress
पिशाचमोचन कुंड पर मृत आत्माओं के लिए श्राद्धकर्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ओडिशा के बालासोर में ट्रेन दुर्घटना में मृतकों को वाराणसी में श्रद्धांजलि दी गई। महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में पिशाचमोचन कुंड पर पूर्व मंत्री व प्रदेश प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय की उपस्थिति में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए श्राद्धकर्म का आयोजन हुआ। शांति पाठ कर घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की गई।  

विज्ञापन


अजय राय ने कहा की इस त्रासद रेल हादसे की खबर से मन बेहद विचलित और शोक मग्न है। आखिर इतना बड़ा रेल हादसा हुआ कैसे? यह रेलवे की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान है। फिलहाल आलोचना का समय नहीं है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वह मृतकों के परिजनों को इस अपार शोक को सहन करने की शक्ति दें और घायलों को शीघ्र स्वस्थ करें।
विज्ञापन


कांग्रेस नेता अजय राय ने कहा कि इस भीषण दुर्घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए रेलमंत्री को तत्काल अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।  कहीं यह दुर्घटना कोई गहरी साज़िश तो नहीं, यह निष्पक्ष जांच से ही संभव होगा। रेलवे से इतर सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज की कमेटी इसकी गंभीरता से जांच करें ताकि देश को सच्चाई का पता लग सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने किया। जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल,महानगर अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे, प्रजानाथ शर्मा समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed