फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Occupation on cycle track in varanasi

साइकिल ट्रैक पर संचालित हो रहा ऑटो स्टैंड, लॉन मालिक व दुकानदारों ने भी किया कब्जा

Sat, 24 Feb 2018 08:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 24 Feb 2018 08:25 PM IST
विज्ञापन
Occupation on cycle track in varanasi
लॉन संचालक द्वारा तोड़ा गया रेलिंग - फोटो : अमर उजाला
बनारस में साइकिल सवारों और पैदल यात्रियों को को सुरक्षित चलने के साइकिल ट्रैक बनाया गया था। जिस पर लॉन संचालक और दुकानदारों ने कब्जा कर लिया है। कहीं पर तो ऑटो स्टैंड संचालित हो रहा है।
विज्ञापन


लॉन संचालक साइकिल ट्रैक लगे पिलर को उखाड़ कर फेंकने के साथ समतल कर रहे है ताकि उनके लॉन के सामने और जगह बढ़ जाए और वह जमीन को कब्जा कर सकें।

पिछली सपा सरकार में वीडीए ने डेढ़ करोड़ की अधिक लागत से बड़ालालपुर में पंडित दीनदयाल हस्तकला संकुल मार्ग और आशापुर से पंचक्रोशी मार्ग पर बनवाया था। ताकि रोड के किनारे साइकिल सवार सुरक्षित चल सके। रखरखाव और देखरेख के अभाव में पत्थर के लगे पिलरों को उखाड़ा जा रहा है।
विज्ञापन


शनिवार को थाना सारनाथ क्षेत्र के चंद्रा चौराहे के समीप एक लॉन संचालक मजदूरों से ट्रैक पर लगे पिलर को उखाड़कर सड़क किनारे फेंकवा रहे थे। नागरिकों ने इसका विरोध किया तो संचालक धमकाने लगा। नागरिकों की शिकायत पर पुलिस पहुंची लेकिन खानापूर्ति कर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे क्षेत्रीय नागरिकों में आक्रोश है। बड़ालालपुर में तो हस्तकला संकुल के चलते वहां साइकिल ट्रैक कुछ सुरक्षित बचा है मगर आशापुर में पिलर उखड़ गए। इंटरलाकिंग खराब हो गई। अब उस जगह पर जगह-जगह दुकानें सज गई।


करीब 80 लाख रुपये की लागत से आशापुर से पंचक्रोशी तक पाथवे बनवाया गया था। सूबे में सरकार बदलने के बाद इसे कोई देखने वाला नही है। वीडीए भी अब इसकी निगरानी नहीं करता। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed