फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   occupation of city tracks

Varanasi News: साप्ताहिक कार्ययोजना

Sun, 02 Apr 2023 06:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Apr 2023 06:48 PM IST
विज्ञापन
occupation of city tracks
शहर की पटरियों पर हो रहा कब्जा
विज्ञापन


अतिक्रमण के चलते आम जनता को हो रही परेशानी

माई सिटी रिपोर्टर

वाराणसी। शहर के प्रमुख बाजारों में पैदल यात्रियों के लिए बनी पटरी पर दुकानदारों ने सामान रखकर कब्जा कर लिया है। दुकानदारों के अतिक्रमण से लोगों को परेशानी हो रही है। जाम की समस्या आए दिन हो रही है। कभी-कभी तो वाहन चालकों और व्यापारियों से कहासुनी भी हो जाती है।

रथयात्रा से दशाश्वमेध, लहुराबीर कैंट से लंका मार्ग के बाजार में अक्सर भीड़ रहती है। पैदल चलने वाले राहगीरों के लिए बाजार में सड़क किनारे इंटरलॉकिंग पटरी बनी हुई है, लेकिन कुछ दुकानदारों ने अतिक्रमण कर लिया है। इससे आवागमन में परेशानी होती है और जाम भी लग जाता है। बाजार में बैंक, दो एटीएम के साथ ही दर्जनों निजी चिकित्सालय और विद्यालय भी हैं। कहीं अस्थायी दुकानें तो कहीं दुकान के वाहन स्टैंड के रूप में सड़क की पटरियों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन

नई सड़क से गोदौलिया क्षेत्र में अतिक्रमण से सड़कें सिकुड़ गईं हैं। नगर निगम की ओर से वाहन पार्किंग के लिए स्थान निर्धारित किया गया है। फिर भी लोग अपने वाहनों को डिवाइडर के बीच खाली जगह में खड़ी कर बाजार में खरीदारी करने निकलते हैं। सड़क की पटरी तक पर लगी दुकानों के चलते पैदल चलने वाले राहगीरों को समस्या का सामना करना पड़ता है। जब कोई वीवीआईपी आता है तभी कार्रवाई की जाती है। वाहनों के चालान किए जाते हैं। पटरियों पर लगी दुकानें हटवाई जाती हैं, लेकिन कुछ समय बाद फिर से सड़क की पटरियों पर कब्जा हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन






वाहन पार्किंग होने के बाद भी लोग अपनी गाड़ियां सड़क पर खड़ी कर देते हैं। इससे आए दिन जाम लगता है। - सुरेश तुलस्यान, व्यापारी



सड़क पर गाड़ी खड़ी करने के लिए निशान लगाया जाना चाहिए। इसकी नियमित माॅनीटरिंग होनी चाहिए। - शोभनाथ विश्वकर्मा, व्यापारी



जाम से निजात दिलाने के लिए प्रशासन को पहल करनी चाहिए। अक्सर यहां पर पटरियोंं पर कब्जा होता है। - मोनू जायसवाल, व्यापारी



जाम से निजात दिलाने के लिए वेंडिंग जोन और पार्किंग स्थल होना चाहिए। - अभिषेक निगम, फेरी पटरी ठेला व्यापारी समिति के सचिव



वर्जन

शहर को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए नियमित अभियान चलाया जा रहा है। सामान जब्त करने के साथ जुर्माना भी लगाया जा रहा है। जो लोग कब्जा करेंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी। - सुमित कुमार, अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed