कुंडली और ग्रह दोषों की वजह से विवाह में आती हैं बाधाएं, आइए बताते हैं कुछ आसान से उपाय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर किसी को चाहत होती है कि उसे मन का मीत मिले, जो जीवनसाथी के रूप में हर मोड़ पर उसका साथ दे। कई बार यह हसरत अधूरी रह जाती है या फिर मिलन की राह में बाधाएं आती हैं। मुख्यत: तो यह सब कुंडली में ग्रह दोष की वजह से होता है।
इन दोषों के निवारण के लिए कई अचूक उपाय बताए गए हैं। इन्हें अपनाकर न केवल कुंडली के दोषों को दूर किया जा सकता है, बल्कि मनचाहा मीत भी पाया जा सकता है। आइए जानते हैं उपाय -
यदि लड़का या लड़की की कुंडली में सूर्य के नीच स्थान में होने के कारण विवाह में बाधाएं आ रहीं हैं तो लड़का और लड़की दोनों ब्रह्ममुहूर्त में सूर्य को जल चढ़ाएं। ‘ऊं सूर्याय मंत्र’ का जाप करें।
जमीन में तांबे का एक चौकोर टुकड़ा दबा दें। इस उपाय से शीघ्र ही आपके विवाह की सारी बाधाएं दूर होंगीं।
लव मैरिज करने के इच्छुक लोगों को प्रत्येक शनिवार को शिवलिंग पर काले तिल चढ़ाने चाहिए।
शनिवार के दिन बहते हुए जल में नारियल बहा दें।
एक तरफ से सिकी हुई आठ रोटियां भूरे कुत्ते को खिलाएं।
शनिवार के दिन काले कपड़े में साबुत उड़द, लोहा, काले तिल और साबुन बांधकर दान में दें।
शीघ्र विवाह करने के लिए काले घोड़े की नाल का छल्ला अपनी मध्यमा ऊंगली में धारण करें।
किसी जानकार कर्मकांडी वैदिक आचार्य जी से विवाह के लिए अनुष्ठान और हवन करवाएं।