फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Obscene dance in name of Ramlila in Azamgarh girls artists crossed limits protest from Hindu organizations

UP: आजमगढ़ में रामलीला के नाम पर अश्लीलता, कलाकारों ने की हदें पार, हिंदू संगठनों का विरोध

Sun, 15 Oct 2023 04:28 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 15 Oct 2023 04:28 PM IST
सार

पुलिस-प्रशासन के आदेश के बावजूद भी रामलीला के मंच पर महिला कलाकारों के डांस कराए जाने के मामले में थमने का नाम नही ले रहा है। आजमगढ़ जिले में एक बार फिर ऐसा ही मामला सामने आया है। 

विज्ञापन
Obscene dance in name of Ramlila in Azamgarh girls artists crossed limits protest from Hindu organizations
आजमगढ़ में रामलीला के मंच पर अश्लील डांस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के आजमगढ़ जिले में रामलीला के मंच से अश्लीलता परोसने का एक मामला सामने आया है। मर्यादा पुरुषोत्तम राम के लिए बने मंच पर महिला कलाकारों ने जमकर ठुमके लगाए  और वहां मौजूद लोग बगले झांकते रहे। दर्शकों में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे मौजूद रहे। वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद हिन्दू संगठनों में आक्रोश व्याप्त है। शिकायत के बाद जहानागंज थाने की पुलिस ने रामलीला आयोजन समिति पर मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन


नवरात्र के मद्देनजर इन दिनों शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक रामलीला का मंचन हो रहा है। आस्था और विश्वास के इस मंच से आयोजित कार्यक्रम के दौरान लोगों की भीड़ बटोरने को लेकर आयोजन समिति हर साल कुछ न कुछ उल्टे सीधे कार्यक्रम आयोजित करा देते है। ऐसा ही कुछ शनिवार की रात जहानागंज थाना के मुस्तफाबाद गांव में आयोजित रामलीला के मंच पर हुआ।
विज्ञापन


मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की लीला शुरू होने के पूर्व ही मंच पर अश्लील गानों पर महिला कलाकारों ने अश्लील नृत्य किया। दर्शक वर्ग में काफी संख्या में बच्चे भी मौजूद रहे। भीड़ बटोरने की कवायद के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिस पर हिंदूवादी संगठनों नेअपना विरोध दर्ज करना शुरू किया तो पुलिस महकमे ने भी संज्ञान लिया और आयोजन समिति पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया। 

धार्मिक मंच से अश्लीलता बर्दाश्त नहीं

Obscene dance in name of Ramlila in Azamgarh girls artists crossed limits protest from Hindu organizations
आजमगढ़ में रामलीला के मंच पर अश्लील डांस - फोटो : अमर उजाला

आजमगढ़ के एएसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने कहा कि मुस्तफाबाद में आयोजित रामलीला के मंच से अश्लील नृत्य का मामला प्रकाश में आया है। आयोजन समिति के खिलाफ जहानागंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। धार्मिक मंच से किसी भी तरह की अश्लीलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो भी जिम्मेदार होगा उसके खिलाफ निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed