फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   objectionable religious poster circulated in varanasi

वाराणसी में चिपकाए विवादित धार्मिक पोस्टर, फेसबुक पर पुलिस को खुली चुनौती

Mon, 11 Sep 2017 04:33 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 11 Sep 2017 04:33 PM IST
विज्ञापन
 objectionable religious poster circulated in varanasi
यूपी100 - फोटो : amar ujala
हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब के विवादास्पद विज्ञापन के विरोध में रविवार को वाराणसी शहर के कुछेक स्थानों पर धर्म विशेष को निशाने पर लेते हुए विवादास्पद पोस्टर चस्पा किए गए। इन पोस्टर में धर्म विशेष को लेकर विवादास्पद टिप्पणी की गई।
विज्ञापन


इसके साथ ही, फेसबुक पर पोस्टर वायरल कर पुलिस को चुनौती दी गई कि किसी की धौंस से हम डरने वाले नहीं हैं। बावजूद इसके पुलिस देर रात तक मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर सकी। जिस फेसबुक एकाउंट से विवादास्पद पोस्टर वायरल किए गए, उसे देर रात तक ब्लॉक भी नहीं कराया जा सका।
विज्ञापन


कचहरी के पश्चिमी गेट के समीप, कचहरी के बाहर, विकास भवन के समीप और सिगरा स्थित भारत माता मंदिर के समीप रविवार की सुबह चस्पा विवादित पोस्टर देख लोग एकबारगी हैरान रह गए। मामले को माहौल भड़काने की साजिश से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाकाई लोगों की सूचना पर पुलिस सक्रिय हुई और पोस्टर हटाए गए लेकिन पोस्टर चस्पा कराने वालों का पता नहीं लगा। वहीं, रविवार को ही फेसबुक पर रोशन कुमार पांडेय नामक शख्स के एकाउंट से भी वही विवादास्पद पोस्टर वायरल किए गए और पुलिस के प्रति अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया गया।

हालांकि रोशन कुमार पांडेय कौन है और कहां रहता है, इसकी तस्दीक पुलिस देर रात तक नहीं कर सकी। एसएसपी राम कृष्ण भारद्वाज ने बताया कि रोशन पांडेय के फेसबुक एकाउंट की जांच कर उस पर कार्रवाई करने का निर्देश एसपी क्राइम को दिया गया है।

रोशन के नाम और पते की तस्दीक कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। थानाध्यक्षों को ताकीद की गई है कि माहौल बिगाड़ने वाले अराजकतत्वों पर नजर रखें और सूचना मिलने पर कड़ी कार्रवाई करें।

माहौल बिगाड़ने वालों को चिह्नित करेगी पुलिस

 objectionable religious poster circulated in varanasi
धौरहरा में तनाव के बीच माहौल सामान्य, पुलिस के साथ खुफिया इकाई ने बिछाया जाल - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के धौरहरा गांव में राष्ट्र विरोधी नारेबाजी का ऑडियो-वीडियो वायरल होने के बाद रविवार को तनाव के बीच माहौल सामान्य दिखा। एहतियातन धौरहरा और आसपास के इलाके में पुलिस तैनात रही और चक्रमण जारी रहा लेकिन माहौल बिगाड़ने वालों का सुराग नहीं लगा।

वहीं, ग्रामीणों का कहना था कि पुलिस आरोपियों को हर हाल में चिह्नित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई करे। उधर, माहौल बिगाड़ने वालों को चिह्नित करने के लिए पुलिस के साथ ही खुफिया इकाई ने भी गांव और आसपास के इलाके में डेरा डाल दिया है।

पुलिस का दावा है कि आरोपी जल्द ही चिह्नित होंगे और उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। वहीं, मामले को लेकर लखनऊ और नई दिल्ली स्थित केंद्रीय खुफिया इकाइयां भी सक्रिय हुई हैं। वायरल ऑडियो-वीडियो को जांच के लिए भेज दिया गया है।

चौबेपुर थाना अंतर्गत धौरहरा गांव में शुक्रवार की रात कुछ लोगों ने राष्ट्र विरोधी नारेबाजी की थी। राष्ट्र विरोधी नारेबाजी का आडियो शनिवार को वायरल हुआ तो ग्रामीण भड़क गए और धौरहरा बाजार की दुकानें बंद कर विरोध जताने लगे।

सूचना पाकर कई थानों की फोर्स के साथ पहुंचे एसपी ग्रामीण अमित कुमार ने स्थिति को नियंत्रित किया। ग्रामीणों ने पुलिस को 48 घंटे में आरोपियों को चिह्नित कर गिरफ्तार करने का अल्टीमेटम दिया था। उधर, मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस रविवार तक 17 लोगों से पूछताछ कर चुकी थी।

इस बारे में एसएसपी राम कृष्ण भारद्वाज ने बताया कि चौबेपुर थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर वायरल आडियो-वीडियो की सीडी जांच के लिए रामनगर स्थित प्रयोगशाला भेज दी गई है। वैज्ञानिक आधार पर आरोपियों को चिह्नित कर हर हाल में जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed