फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   objectionable comment on atal bihari vajpayee at facebook

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के खिलाफ फेसबुक पर अमर्यादित टिप्पणी, मुकदमा

Sun, 19 Aug 2018 12:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 19 Aug 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
objectionable comment on atal bihari vajpayee at facebook

विज्ञापन

वाराणसी और बलिया में शुक्रवार को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के संबंध में अराजकतत्व द्वारा फेसबुक पर अमर्यादित टिप्पणी किए जाने का मामला सामने आया। प्रकरण को लेकर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की शिकायत पर बजरडीहा निवासी नौशाद खान के खिलाफ वाराणसी भेलूपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

वहीं, मुकदमा दर्ज किए जाने की जानकारी होते ही आरोपी नौशाद घर छोड़ कर भाग निकला। नगवां वार्ड से भाजपा के पार्षद रवींद्र कुमार सिंह और नेवादा वार्ड के भाजपा पार्षद विनीत कुमार सिंह पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ भेलूपुर थाने पहुंचे और फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट दिखाकर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में इंस्पेक्टर भेलूपुर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में एक टीम लगाई गई है।
विज्ञापन


इधर. बलिया में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व जिला सह संयोजक अमित गुप्ता ने सदर कोतवाली में तहरीर दी है। देर शाम तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था।  एवीबीपी के पूर्व जिला सह संयोजक अमित गुप्ता ने तहरीर कहा है कि एक तरफ पूरा देश भारतरत्न व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोक में डूबा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं जिले के रोहित कुमार चौरसिया उर्फ आरोही द्वारा फेसबुक पर गुरुवार की रात करीब 10.07 पर उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणी की गई, जो पूर्व पीएम के गरिमामयी व्यक्तित्व को ठेस पहुंचाता है, इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। उन्होंने मांग की है कि आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed