फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Oath Ceremony: Newly elected mayor Ashok Tiwari and councilors of 100 wards will take oath on May 27

Oath Ceremony: 27 मई को शपथ लेंगे नवनिर्वाचित मेयर अशोक तिवारी और 100 वार्डों के पार्षद, जगह तय

Wed, 24 May 2023 09:56 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 24 May 2023 09:56 AM IST
सार

मेयर को मंडलायुक्त या जिलाधिकारी शपथ दिलाएंगे। मेयर नवनिर्वाचित पार्षदों को शपथ दिलाएंगे। नगर पंचायतों में अध्यक्ष को उपजिलाधिकारी व सभासदों को पंचायत अध्यक्ष शपथ दिलाएंगे। पत्र मिलने केबाद प्रशासनिक अमला फास्ट हो गया है। शपथ ग्रहण समारोह के लिए तीन स्थानों के नाम पर विचार किया गया।

विज्ञापन
Oath Ceremony: Newly elected mayor Ashok Tiwari and councilors of 100 wards will take oath on May 27
वाराणसी के मेयर अशोक तिवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैंटोमेंट क्षेत्र के होटल डी पेरिस के मैदान में आगामी 27 मई को नवनिर्वाचित मेयर अशोक तिवारी और 100 वार्डों के पार्षद शपथ लेंगे। इसकी तैयारियां नगर निगम ने शुरू कर दी है। शपथ ग्रहण के संबंध में मंगलवार को प्रमुख सचिव अमृत अभिजात की ओर से पत्र जारी किया गया है। इसमें 26 या 27 मई को शपथ ग्रहण कराने को कहा गया है। साथ ही 23 जून तक निकायों केबोर्ड की बैठक कराएं जाएंगे। वित्तीय वर्ष 2023-24 में निकायों में होने वाले कार्यों को कार्ययोजना में शामिल कर निकाय बोर्ड का अनुमोदन प्राप्त करें। शासन को कार्ययोजना भेजे जाएंगे।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- UPSC final result: सब्जी विक्रेता के बेटे ने पहले प्रयास में पाई सफलता, रोहित कुमार को मिली 225वीं रैंक

विज्ञापन

मेयर को मंडलायुक्त या जिलाधिकारी शपथ दिलाएंगे। मेयर नवनिर्वाचित पार्षदों को शपथ दिलाएंगे। नगर पंचायतों में अध्यक्ष को उपजिलाधिकारी व सभासदों को पंचायत अध्यक्ष शपथ दिलाएंगे। पत्र मिलने केबाद प्रशासनिक अमला फास्ट हो गया है। शपथ ग्रहण समारोह के लिए तीन स्थानों के नाम पर विचार किया गया। भाजपा महानगर विद्यासागर राय के आवास पर हुई बैठक में होटल डी पेरिस का मैदान, कटिंग मेमोरियल इंटर कालेज, सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कालेज के मैदान में शपथ ग्रहण समारोह की चर्चा की गई। तकरीबन पांच हजार लोगों के बैठने और पार्किंग की सुविधा को ध्यान में रखकर होटल डी पेरिस केमैदान को फाइनल किया गया। बुधवार को भाजपा संगठन के पदाधिकारी कार्यक्रम स्थल का जायजा लेने जाएंगे। उधर नगर निगम की ओर से नवनिर्वाचित पार्षदों से 25 नाम मांगे गए हैं। इन लोगों को नगर निगम की ओर से बुलाया जाएगा। इसमें शहर के मानिंद लोग भी शामिल होंगे। मेयर अशोक तिवारी ने बताया कि होटल डी पेरिस मैदान में शपथ ग्रहण समारोह कराया जाएगा। आठों विधानसभाओं के हर बूथ से कार्यकर्ता और शहर केमानिंद लोगों को बुलाया जाएगा। इनमें डाक्टर, इंजीनियर, सीए, व्यापारी, पुरस्कार प्राप्त विजेता आदि शामिल होंगे। इसमें प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह के अलावा अन्य कई मंत्री शामिल होंगे। उधर निगम में इस बात की चर्चा रही कि नगर निगम का शपथ ग्रहण समारोह छावनी क्षेत्र में कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed