फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Nyay pratikar Yatra: Ajay Rai said I will go court against order of UP government

अन्याय प्रतिकार यात्रा: अजय राय बोले- शासन के आदेश के खिलाफ खटखटाऊंगा का अदालत का दरवाजा

Thu, 10 Aug 2023 11:14 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 10 Aug 2023 11:14 PM IST
सार

अजय राय ने कहा कि साधु संतों के आह्वान पर 2015 में जो प्रतिकार यात्रा निकाली गई, उसमें भाजपा के भी वर्तमान समय के कई विधायक और मंत्री शामिल थे। लेकिन, दुर्भाग्य की बात है कि मुझे छोड़कर बाकी सभी 81 लोगों के ऊपर से मुकदमा हटाने का आदेश देकर सरकार ने अपनी मंशा स्पष्ट कर दी। 

विज्ञापन
Nyay pratikar Yatra: Ajay Rai said I will go court against order of UP government
कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि मैंने जिस अन्याय प्रतिकार यात्रा में भाग लिया था, उसमें ना तो कोई उत्तेजना वाली बात कही, ना मेरे खिलाफ हिंसा या तोड़फोड़ का कोई सबूत है। मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। मैं इस असंगत और विधि विरुद्ध आदेश के खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाऊंगा।

विज्ञापन


गुरुवार को वाराणसी के लहुराबीर स्थित आवास पर प्रेसवार्ता के दौरान प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा कि साधु संतों के आह्वान पर 2015 में जो प्रतिकार यात्रा निकाली गई, उसमें भाजपा के भी वर्तमान समय के कई विधायक और मंत्री शामिल थे। लेकिन, दुर्भाग्य की बात है कि मुझे छोड़कर बाकी सभी 81 लोगों के ऊपर से मुकदमा हटाने का आदेश देकर सरकार ने अपनी मंशा स्पष्ट कर दी।

विज्ञापन

राजनीति मेरे लिए सेवा और संस्कार का नाम

अजय राय ने कहा कि जो आदेश जिला प्रशासन को मिला है उसमें यह साफ लिखा है कि अजय राय के आपराधिक इतिहास को देखते हुए उन पर से मुकदमा वापस नहीं होगा। राजनैतिक मुकदमों को छोड़ दिया जाए तो मेरे ऊपर एक भी ऐसा आरोप या मुकदमा नहीं है, जिससे यह सिद्ध हो कि मैं कोई अपराधी हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: अन्याय प्रतिकार यात्रा मामले में 81 आरोपियों के मुकदमे होंगे वापस, अविमुक्तेश्वरानंद व सतुआ बाबा भी थे आरोपी

प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा कि मैं राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रियंका गांधी का सिपाही हूं। सत्य, न्याय और जनहित के लिए मैं सदैव खड़ा था, हूं और रहूंगा। राजनीति मेरे लिए सेवा और संस्कार का नाम है, ना कि पैसा कमाना। इस दौरान राजेश्वर सिंह पटेल, राघवेंद्र चौबे, राघवेंद्र प्रताप सिंह, वसीम अंसारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed