फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Nursing staff clashed in BHU hospital dispute over stretcher patients and relatives watching

BHU अस्पताल में भिड़े नर्सिंग स्टाफ: स्ट्रेचर को लेकर हुआ था विवाद, देखते रहे मरीज-तीमारदार; घटना CCTV में कैद

Sat, 05 Apr 2025 05:11 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 05 Apr 2025 05:11 AM IST
सार

नर्सिंग स्टाफ के भिड़ंत की सूचना पर सीनियर प्रोफेसर भी पहुंच गए। उन्होंने दोनों को समझाया। चेतावनी दी कि आगे ऐसा काम नहीं करना है। कहासुनी के दाैरान मरीज और तीमारदार भी माैजूद रहे।

विज्ञापन
Nursing staff clashed in BHU hospital dispute over stretcher patients and relatives watching
एमसीएच विंग में चौथे तल पर भिड़े थे नर्सिंग स्टाफ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

BHU Hospital: बीएचयू अस्पताल में शुक्रवार को स्ट्रेचर के लिए नर्सिंग स्टाफ आपस में भिड़ गए। एमसीएच विंग में चौथे तल पर एक मरीज को वार्ड में शिफ्ट करने के दौरान हुई घटना को लेकर बेड पर भर्ती मरीजों के साथ ही पास में खड़े तीमारदार भी देखकर हैरान हो गए।

विज्ञापन


पूरी घटना सीसी कैमरे में कैद हो गई है। स्त्री रोग विभाग की एक सीनियर प्रोफेसर ने नोकझोंक करने वाले नर्सिंग स्टाफ को समझा बुझाकर किसी तरह शांत करवाया। भविष्य में इस तरह का कार्य न करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


एमएस ऑफिस के पास बने एमसीएच विंग में गर्भवती महिलाओं की ओपीडी के साथ ही डिलीवरी की जाती है। शुक्रवार शाम 4 बजे बीएचयू अस्पताल के प्रथम तल पर बनी गाइनी ओटी से एक महिला की सर्जरी के बाद वहां से एक महिला स्टाफ मरीज के परिजनों के साथ स्ट्रेचर लेकर एमसीएच विंग के चौथे तल पर बने वार्ड में भर्ती करवाने पहुंची। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

महिला को बेड पर लिटाने के बाद उसने स्ट्रेचर को एक किनारे लगा दिया और महिला के पास स्ट्रेचर पर रखा सामान रखने चली गई। वहां मौजूद कुछ पुरुष नर्सिंग ऑफिसरों ने आपत्ति जताते हुए महिला स्टाफ को स्ट्रेचर तुरंत लेकर जाने को कहा। कहा कि स्ट्रेचर यहीं पर छोड़ना ठीक नही। 

इस पर दोनों तरफ से नोकझोंक होने लगी। देखते ही देखते पुरुष नर्सिंग और महिला स्टाफ आमने सामने आ गए। एक दूसरे की कार्यशैली को लेकर बहस होने लगी। वहां मौजूद मरीज-तीमारदार देखते रहे। वहां कैमरा भी लगा था, इसके बाद भी दोनों तरफ से नोकझोंक बंद नहीं हुई। घटना सीसी कैमरे में कैद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed