{"_id":"683ca7e6f73f2b609a074900","slug":"nursing-officer-molested-the-sister-in-law-of-the-patient-in-bhu-varanasi-news-c-20-vns1021-1007607-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: बीएचयू में मरीज की साली के साथ नर्सिंग अफसर ने की छेड़खानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: बीएचयू में मरीज की साली के साथ नर्सिंग अफसर ने की छेड़खानी
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल के गैस्ट्रोलॉजी विभाग में भर्ती एक मरीज की 16 वर्षीय साली के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। किशोरी की मां की तहरीर पर लंका थाने में नर्सिंग अफसर हेमा राम के खिलाफ छेड़खानी और धमकाने के आरोप के अलावा पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने राजस्थान के बाड़मेर जिले के आदर्श चवा निवासी आरोपी हेमा राम को गिरफ्तार कर लिया है। हेमा राम को पुलिस सोमवार को अदालत में पेश करेगी।
गाजीपुर जिले के सैदपुर थाने के अलीमापुर क्षेत्र की एक महिला का दामाद बीएचयू अस्पताल के गैस्ट्रोलॉजी डिपार्टमेंट में गत 26 मई से भर्ती है। दामाद की देखरेख के लिए महिला के साथ उनकी 16 वर्षीय बेटी भी अस्पताल में है। महिला ने पुलिस को बताया कि शनिवार की रात लगभग 11 बजे उनकी बेटी दवा लेने जा रही थी। नर्सिंग अफसर हेमा राम उनकी बेटी के पीछे-पीछे सीढ़ी के नीचे तक गया और छेड़खानी करने लगा। उनकी बेटी ने शोर मचाया तो वह भाग गया। इसके पहले उसने धमकी दी कि यदि पुलिस से शिकायत करोगी तो तुम्हें और तुम्हारे मरीज को जान से मार देंगे।
लंका के थानाप्रभारी शिवाकांत मिश्र ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। विवेचना जल्द पूरी करा कर आरोपी के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल कराएंगे। मामले में विभागीय कार्रवाई के लिए बीएचयू अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक को पत्र भेजा गया है।