फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   number of flights and passenger at babatpur airport has started decreasing

Varanasi News: एयरपोर्ट पर कम होने लगे विमान, घटी यात्रियों की संख्या; चाैंकाने वाला है हफ्ते भर आंकड़ा

Mon, 07 Apr 2025 12:25 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 07 Apr 2025 12:25 PM IST
सार

बाबतपुर एयपोर्ट विमानों की संख्या बीते 30 मार्च से लगातार कम हो रही है। प्रबंधकों ने अंदेशा जताया कि अप्रैल के अंत से एयरपोर्ट पर विमानों की संख्या और यात्रियों की भीड़ बढ़ सकती है।

विज्ञापन
number of flights and passenger at babatpur airport has started decreasing
बाबतपुर एयरपोर्ट वाराणसी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Babatpur Airport Varanasi: बाबतपुर एयरपोर्ट पर विमानों की संख्या कम होने से यात्रियों की संख्या का भी ग्राफ घटने लगा है। 30 मार्च के बाद से उड़ानें अचानक से कम हो गई हैं। इससे पहले रोजाना 86-88 विमानों से 15 से 16 हजार यात्रियों की आवाजाही होती थी। वहीं, अब 64-66 विमानों से 9 से 10 हजार यात्री ही आवाजाही कर पा रहे है। 

विज्ञापन


एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि खजुराहो, गोवा, जयपुर की सेवा बंद होने और अन्य रूटों पर विमान की संख्या कम होने के कारण यात्रियों की आवाजाही थोड़ी कम हुई है। हालांकि, मुंबई, दिल्ली और बंगलूरू, चेन्नई की सेवाएं बढ़ी हैं। इसके बाद भी विमान पूरी क्षमता के साथ उड़ान नहीं भर रहे हैं। 
विज्ञापन


29 मार्च को 80 उड़ान से 14 हजार, 30 मार्च को 68 उड़ान से साढ़े 11 हजार, 31 मार्च को 70 उड़ान से साढ़े 11 हजार, एक अप्रैल को 66 उड़ान से 10 हजार, दो मार्च और तीन मार्च को 68 उड़ान से 10 हजार यात्रियों ने आवाजाही की। इसके बाद से लगातार विमान और यात्रियों की संख्या भी कम होती गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एयरलाइंस के प्रबंधकों ने बताया कि अप्रैल के अंतिम सप्ताह से एयरपोर्ट पर विमानों की संख्या और यात्रियों की भीड़ भी बढ़ेगी। गर्मी की छुट्टियों के दौरान भी इनमें बढ़ोतरी होगी।

एसी बसों की डिमांड, वाराणसी परिक्षेत्र में केवल 35 बसें
गर्मी शुरू होते ही रोडवेज की एसी बसों में लोड फैक्टर बढ़ने लगा है। लंबी दूरी के यात्रियों की पहली मांग एसी बसों की हो रही है। हालांकि लखनऊ, कानपुर, आगरा और प्रयागराज, गोरखपुर रूट पर एसी बसों की संख्या कम होने से यात्रियों की परेशानी हो रही है। 

वाराणसी परिक्षेत्र के आठ डिपो में कुल 35 एसी बसें हैं। नई दिल्ली के लिए सिर्फ एक एसी बस है। लखनऊ के लिए 24 घंटे में महज 10 एसी बसें संचालित होती हैं। कानपुर, गोरखपुर रूट पर भी कम संख्या होने के कारण यात्रियों को साधारण बसों का सहारा लेना पड़ रहा है। जबकि इन रूटों पर यात्रियों की संख्या बहुत है। 

ऑनलाइन व्यवस्था होने के कारण पहले ही सीट आरक्षित हो जा रही है। इस वजह से यात्रियों को निजी बसों का सहारा लेना पड़ रहा है। क्षेत्रीय प्रबंधक परशुराम पांडेय ने बताया कि एसी बसों की संख्या बढ़ाई जा रही है। परिक्षेत्र को जल्द ही एसी बसें मिलने वाली हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed