फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   number of aircraft and passengers increased at Lal Bahadur Shastri International Airport after decreasing of corona varanasi

वाराणसी: लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लौट रही रौनक, कम हुए कोरोना के मामले तो विमान और यात्रियों की बढ़ी संख्या

Fri, 02 Jul 2021 01:10 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 02 Jul 2021 01:10 AM IST
सार

वाराणसी एयरपोर्ट पर अब विमानों और यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। पहले एयरपोर्ट पर विमानों की संख्या 10 हुआ करती थी, जो अब 21 हो गई है।

विज्ञापन
number of aircraft and passengers increased at Lal Bahadur Shastri International Airport after decreasing of corona varanasi
वाराणसी एयरपोर्ट पर बढ़ी विमानों की संख्या। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कोरोना संक्रमण के मामले कम होते ही विमानों में यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है। जून के पहले सप्ताह में रोजाना आठ से दस विमान आते जाते थे। वहीं, अब इनकी संख्या 13 से 21 हो गई है। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इसमें और बढ़ोतरी हो सकती है।

विज्ञापन


बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कोरोना काल से पहले प्रतिदिन 70 से 80 विमानों का संचालन किया जाता था। प्रतिदिन 10 से 12 हजार यात्रियों का आवागमन होता था। एयरपोर्ट के निदेशक आकाशदीप माथुर ने बताया कि कोरोना मामलों में आई कमी की वजह से यात्रियों और विमानों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इस समय इंडिगो, एयर इंडिया, गो एयर, स्पास जेट, विस्तारा कंपनी के विमान संचालित किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


यात्रियों व विमानों की संख्या
तारीख - 24, 25, 26, 27, 28, 29, 30 जून, 01 जुलाई
कुल विमान -16, 18, 17, 21, 13, 17, 16, 20
यात्री आए -  1048, 1076, 1299, 1281, 693, 1157, 1088, 1195
यात्री गए- 1085, 1734, 1805, 2314, 1331, 1299, 1389, 1573

कोरोना की वजह से 31 जुलाई तक अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक
कोरोना की वजह से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर लगी रोक फिर से बढ़ाकर 31 जुलाई कर दी गई है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने बुधवार को इस आदेश को जारी किया था। इसके पहले 23 मार्च 2020 से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक लगाई गई थी। इसके बाद विदेशों में फंसे भारतीयों को भारत सरकार द्वारा वंदे भारत मिशन के तहत देश में लाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed