फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   NSA invoked against Manjeet Chauhan accused in murder of Surya Pratap at UP College in Varanasi

यूपी कॉलेज: सूर्य प्रताप की हत्या के आरोपी मंजीत चौहान पर लगा रासुका, पुलिस कमिश्नर की पहल पर हुई कार्रवाई

Thu, 30 Jul 2026 01:08 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 30 Jul 2026 01:08 PM IST
सार

Varanasi News: यूपी कॉलेज में सूर्य प्रताप की हत्या के आरोपी मंजीत चौहान पर रासुका लगाया गया। ये कार्रवाई पुलिस आयुक्त की पहल पर जिलाधिकारी ने की। 

विज्ञापन
NSA invoked against Manjeet Chauhan accused in murder of Surya Pratap at UP College in Varanasi
आरोपी मंजीत चौहान पर लगा रासुका - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी कॉलेज में छात्र सूर्य प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी जिला जेल में बंद मंजीत चौहान के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल की पहल पर जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने आरोपी चांदमारी निवासी मंजीत को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत निरुद्ध करने का आदेश दिया। 

विज्ञापन


पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बताया कि मंजीत लगातार जमानत का प्रयास कर रहा था। उसके जेल से छूटने पर जनता में भय और क्षेत्र की लोक व्यवस्था पुनः प्रभावित होने की आशंका थी। मंजीत पर हत्या, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के मामले दर्ज हैं। 20 मार्च को शिवपुर थाना क्षेत्र के यूपी कॉलेज परिसर में क्लास रूम के सामने बीएससी मैथ के छात्र सूर्य प्रताप सिंह (23) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सीने और सिर में चार गोलियां मारी गई थीं। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; गाजीपुर में सीएम योगी का तंज: 'यूपी में सब चंगा, नो दंगा', जेल में हैं उपद्रव करने वाले अपराधी
विज्ञापन
विज्ञापन


मंजीत को शिवपुर पुलिस ने दूसरे दिन गिरफ्तार किया था। मंजीत यूपी कॉलेज में बीए सेकंड ईयर का छात्र रहा है। सूर्य के दोस्त उत्कर्ष की तहरीर पर मंजीत और अनुज सिंह के खिलाफ हत्या समेत अन्य आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की गई। डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार ने बताया कि आरोपी मंजीत के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed